{"_id":"58050bce4f1c1b716b702d4f","slug":"students-burned-an-effigy-of-china","type":"story","status":"publish","title_hn":"छात्राओं ने फूंका चीन का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छात्राओं ने फूंका चीन का पुतला
ब्यूरो, अमर उजाला/ मऊ
Updated Mon, 17 Oct 2016 11:05 PM IST
विज्ञापन
इंदिरा गांधी पीजी कालेज के छात्रों और शिक्षकों द्वारा चीनी सामानों के विरोध को लेकर फूंका गया चीन का पुतला।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
भारत के खिलाफ आतंकवादियों के समर्थन और पाकिस्तान का साथ देने से चीन के विरूद्ध देश के जन-जन में चीन के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। चीन के इस व्यवहार के विरोध में डुमरी मर्यादपुर स्थित इदिंरा गांधी पीजी कालेज की सैकड़ों छात्राओं ने मर्यादपुर बेल्थरारोड मुख्य मार्ग पर चीन का प्रतीकात्मक पुतला फूंका। छात्राओं ने चाइनीज सामानों के बहिष्कार का आह्वान किया और स्वयं भी चीनी सामानों को न खरीदने का संकल्प लिया।
महाविद्यालय की सैकड़ों छात्राओं ने सड़क पर उतर कर विरोध प्रदर्शन किया। छात्राओं ने नारेबाजी करते हुए चीनी समान को न खरीदने-बेचने का लोगों से आह्वान किया। छात्राओं ने लोगों से कहा कि वे देश हित में चाइनीज सामानों का बहिष्कार करें। छात्राओं ने युवाओं का आह्वान किया कि वे आगामी दीवाली पर्व पर चीनी पटाखों, झालरों, खिलौने, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण, सजावट के अन्य सामानों और मूर्तियों को न खरीदें।
छात्राओं ने स्वयं भी संकल्प लिया कि वे स्वयं भी चीनी सामान नहीं खरीदेंगे। प्रदर्शन के दौरान सड़क पर गुजरने वाले प्रत्येक लोगों से छात्राओं ने चीनी समान के बहिष्कार के लिए अपील किया। इस दौरान महाविद्यालय के प्रवीण कुंवर सिंह, ओवैदुल्लाह, अमित मिश्रा आदि मौजूद रहे।