फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Students and parents blocked the road

छात्रों और अभिभावकों ने जाम कर दी सड़क

Thu, 24 Sep 2015 12:05 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Thu, 24 Sep 2015 12:05 AM IST
विज्ञापन
Students and parents blocked the road
अधिक फीस व अंकपत्र के नाम पर जबरदस्ती पैसा मांगने पर बुधवार को दुबारी
विज्ञापन
में छात्रों और अभिभावकों का गुस्सा फूट पड़ा और वे दुबारी गजियापुर मार्ग चक्काजाम कर दिए।


इससे विद्यालय प्रबंध तंत्र के हाथ पांव फूलने लगे। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंचे उपजिलाधिकारी ने पूरे मामले की जांच का आश्वासन देकर लोगों से जाम समाप्त कराया।

 इस दौरान अभिभावकों ने प्रबंधन पर यह भी आरोप लगाया कि स्कूल में बच्चों ईंट, बालू, गिट्टी आदि की ढुलाई से लेकर हर काम कराया जाता है।

 चक्काजाम की वजह से लगभग तीन घंटे से अधिक समय तक आवागमन पूरी तरह ठप रहा। घंटों जाम लगने से सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गईं।


 इससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ा।
तहसील मधुबन अंतर्गत दुबारी में राजकीय शिक्षा संस्थान उच्च माध्यमिक विद्यालय है।

 इस स्कूल के छात्रों व उनके अभिभावकों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रबंधन एडमिशन फीस के नाम पर 500 रुपये व अंकपत्र के नाम पर 250 रुपये मांग रहा है। बुधवार की सुबह स्कूल प्रार्थना के बाद विद्यालय प्रबंधन ने उन बच्चों को स्कूल के बाहर कर गेट बंद कर दिया जिन्होंने विद्यालय द्वारा निर्धारित फीस व अंकपत्र शुल्क जमा नहीं किया था।


बच्चे घंटों धूप में खड़े रहे जिन्हें देख लोगों ने कारण जाना तो उन्हें यह नागवार लगा इसी बीच इसकी सूचना अभिभावकों को मिली तो वे अपने बच्चों को धूप में खड़ा देख अपना आपा खो बैठे वहीं छात्र घरवालों को देखकर रोने लगे।


 इस बात से गुस्साए अभिभावक अपने बच्चों के साथ दुबारी गजियापुर मार्ग पर पहुंचे और चक्काजाम कर दिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर एसएसआई विश्वजीत सिंह पहुंचे और अभिभावकों को समझाने का प्रयास किए लेकिन अभिभावक किसी जिम्मेदार अधिकारी को बुलाने की  मांग पर अड़े रहे।


पूर्वाह्न 11.30 बजे उपजिलाधिकारी दया शंकर पांडेय मौके पर पहुंचे तो लोगों ने बताया की स्कूल के बच्चों से विद्यालय में ईंट बालू गिट्टी आदि ढुलाई से लेकर हर काम लिया जाता है जो बालश्रम कानून के अंतर्गत अपराध की श्रेणी में आता है इसके अलावा गरीब बच्चों से एडमिशन और कक्षा छह से सात व सात से आठ में गए बच्चों से 250 रुपये वसूले जा रहे हैं।



पीड़ितों के आरोपों को सुनकर शिक्षा विभाग ने जांच कराने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम हट सका।
जबकि अभिषेक सिंह सिकंदर चौरसिया दीपक मौर्य सहित दर्जनों लोगों ने जांच शिक्षा विभाग के अलावा किसी अन्य अधिकारी से जांच की मांग की।



वहीं स्कूल के प्रबंधक मुसाफिर यादव का कहना है कि मामला संज्ञान में आया है प्रधानाचार्य और शिक्षकों से बात कर इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed