{"_id":"60f85e978ebc3e6fd84cb534","slug":"student-leader-commits-suicide-due-to-financial-constraints-mau-news-vns6017241169","type":"story","status":"publish","title_hn":"आर्थिक तंगी के चलते छात्र नेता ने की आत्महत्या","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आर्थिक तंगी के चलते छात्र नेता ने की आत्महत्या
विज्ञापन
घोसी (मऊ)। स्थानीय कोतवाली क्षेत्र के जामडीह पास मदीना गांव निवासी एक छात्र नेता ने जहर खा लिया। जिससे उसकी मौत हो गई। मदीना गांव के निवासी दिनेश यादव (28) रोजाना की तरह मंगलवार को भी सुबह नाश्ता किए और घर के छोटे मोटे काम निपटाए। गांव वालों के अनुसार बाद में किन्हीं कारणों से उन्होंने जहर खा लिया।
एक कमरे में पड़े उन्हें गंभीर हालत में जब परिवारीजनों ने देखा तो परिजन जब तक उन्हें अस्पताल ले जाने की तैयारी कर ही रहे थे कि उनकी मौत हो गई। परिवार वालों ने उनका अंतिम संस्कार कर दिया। दिनेश हाल ही में संपन्न जिला पंचायत चुनाव में किस्मत आजमाने उतरे थे लेकिन पराजित हो गए।
गांव में चल रहली चर्चा के अनुसार दिनेश ने चुनाव के दौरान काफी रुपये खर्च कर दिए थे जिससे उनके ऊपर काफी उधारी हो गई थी। गांव के लोगों के अनुसार संभवत: इसी वजह से दिनेश ने आत्मघाती कदम उठा लिया और जहर खाकर आत्महत्या कर ली। दिनेश यादव पढ़ाई के दौरान सर्वोदय पीजी कॉलेज में छात्र राजनीति में काफी सक्रिय थे।