{"_id":"618f59788eb9006e7222e823","slug":"student-dies-in-tragic-road-accident-trapped-between-two-vehicles-in-mau","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"यूपी: दो वाहनों के बीच फंसकर छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: दो वाहनों के बीच फंसकर छात्र की दर्दनाक मौत, आक्रोशित लोगों ने लगाया जाम
Sat, 13 Nov 2021 11:51 AM IST
गीतार्जुन गौतम
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ
Published by: गीतार्जुन गौतम
Updated Sat, 13 Nov 2021 11:51 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले में शनिवार सुबह एक छात्र की डीसीएम की चपेट में आकर दर्दनाक मौत हो गई। छात्र कक्षा नौ का छात्र था। घटना के समय वह साइकिल से कॉलेज जा रहा था। दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने सड़क पर जाम लगा दिया। पुलिस के पहुंचने के बाद जाम समाप्त हो गया। पुलिस ने तुरंत शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। साथ ही डीसीएम चालक को हिरासत में के लिया है।
विज्ञापन
घटना मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र के हलीमाबाद गांव के पास की है। पुलिस के अनुसार, मुहम्मदाबाद गोहना-मऊ रोड पर हलीमाबाद गांव के पास कस्बे में संचालित एक गैस कंपनी की गाड़ी गैस आपूर्ति के लिए हलीमाबाद गांव के पास रोड के किनारे खड़ी थी। इस दौरान विपरीत दिशा से क्षेत्र के एक स्कूल में पढ़ने वाला बसारथपुर गांव निवासी प्रदीप प्रजापति(15) पुत्र सतीश कॉलेज आ रहा था।
विज्ञापन
इसी बीच मुहम्मदबाद गोहना की तरफ से मऊ जा रही डीसीएम और पहले से खड़ी गैस आपूर्ति की गाड़ी के बीच फंसकर उसकी मौके पर ही मौत हो गई। दर्दनाक हादसा देखते ही आसपास के लोग मौके पर दौड़े और दुर्घटना के बाद भाग रहे चालक को लोगों ने पकड़ लिया।
विज्ञापन
सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने उसे हिरासत में ले लिया। साथी की दुर्घटना में मौत की जानकारी होते ही कॉलेज के छात्र मौके पर पहुंचे और जाम लगाने का प्रयास किया लेकिन पुलिस ने समझा-बुझाकर उन्हें हटा दिया। इस अफरा-तफरी के बीच कुछ देर के लिए वाहनों की आवाजाही बंद रही।