{"_id":"5bafc2ea867a55510e62d01f","slug":"student-death-due-to-tractor-collapse","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर की चपेट में आने से छात्रा की मौत
mau
Updated Sat, 29 Sep 2018 11:52 PM IST
विज्ञापन
सोनम
- फोटो : mau
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सरायलखंसी थाना क्षेत्र के किन्नूपुर गांव के गोहटा सलाहाबाद मार्ग पर गोहटा पुरवा के सामने शनिवार की सुबह साईकिल से स्कूल जा रही छात्रा को सीमेंट लदी ट्रैक्टर ट्राली ने कुचल दिया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई। गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर को आग लगाने का प्रयास किया लेकिन नाजिल से पाइप न निकाल पाने से ट्रैक्टर में आग नहीं लग सकी। घटना के बाद चालक ट्रैक्टर छोड़कर फरार हो गया। मृतका कक्षा आठ की छात्रा थी और गोहटा में अपने ननिहाल में रहकर पढ़ाई करती थी।
जानकारी के अनुसार, सोनम उर्फ सोनी (16 ) पुत्री राधेश्याम राम घोसी कोतवाली क्षेत्र के सरायसादी बलुआ पोखरा निवासी थी। उसकी मां का निधन कई साल पहले हो गया था। उसके नाना रामसरन राम सोनी को अपने यहां रखकर पढ़ाते थे। सोनी सुबह साढ़े सात बजे के साइकिल से चौधरी चरण सिंह जूनियर हाईस्कूल सलाहाबाद पढने जा रही थी। किन्नूपुर सलाहाबाद मार्ग पर गोहटा गांव के सामने गिट्टी बालू और सीमेन्ट लेकर किन्नूपुर गांव जा रहे एक ट्रैक्टर टाली ने उसे धक्का मार दिया। जिससे छात्रा साईकिल सहित सड़क पर गिर पड़ी और ट्रैक्टर टाली के पहिया के नीचे आ गई। कुचल जाने से मौके पर ही उसकी मौत हो गयी। खबर पाकर परिजन मौके पर पहुंचे और शव को देख कर बिलख पड़े।
सूचना पर सरायलखंसी थानाध्यक्ष दल बल के साथ मौके पर पहुंच गए। एसओ ने घटना से आक्रोशित लोगो को शांत कराया। गांव वालों तथा परिजनों ने प्रशासन से ड्राइवर पर कारवाई तथा मुवावजे की मांग की। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। छात्रा चार बहनों तथा एक भाई में चौथे नंबर पर थी। परिजनों की तहरीर पर पुलिस ने चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। इस बाबत सीओ सिटी राजकुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर पुलिस आगे की कार्रवाई करेगी।