फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strong sunlight after rain

Mau News: बारिश के बाद तेज धूप ने किया बेहाल

Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 05 Sep 2023 12:32 AM IST
विज्ञापन
Strong sunlight after rain
मऊ। रात में आंधी, बारिश के बाद सोमवार को तेज धूप निकलने से लोग गर्मी व उमस से बेहाल रहे। इसी बीच बिजली गुल रहने से लोग पसीना पोछते रहे। रविवार की रात आंधी बारिश के बाद सोमवार को आकाश में हल्के बादल छाए रहे। धूप-छांव होता रहा। सुबह से ही गर्मी और उमस से लोग परेशान रहे। उमस भरी गर्मी से राहगीर तथा दुपहिया वाहन चालक चालक पसीना-पसीना नजर आए। धूप से बचने के लिए युवतियां व महिलाएं कपड़ा बांधकर जाते देखी गईं। शाम के समय भी उमस का पहरा बरकरार रहा। इसी बीच कहीं बिजली गुल तो कहीं बिजली अप डाउन होते रहने से लोगों को तमाम समस्याओं से जूझना पड़ रहा था। तापमान पर नजर डाला जाए तो अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस, 28 डिग्री सेल्सियस, आद्रता 89 प्रतिशत रही। जबकि आठ किमी की रफ्तार से हवा चल रही थी। नगर के सहादतपुरा निवासी रीता देवी, सरिता सिंह का कहना था कि रात से शाम तक बिजली गुल रहने से परेशानी का सामना करना पड़ा। इसी क्रम में बढुआगोदाम निवासी रामविलास मौर्य, गिरीश कुमार का कहना था कि गर्मी व उमस के बीच दिन भर बिजली अप डाउन रहने से एक-एक पल बिताना मुश्किल हो रहा था। शासन के फरमान के बाद लगातार छह घंटे भी बिजली नहीं मिल पा रही है जबकि सरकार ने ग्रामीण क्षेत्रों में 18 घंटे विद्युत आपूर्ति कराने का आदेश है। कम बिजली मिलने से खेती किसानी पर असर पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed