{"_id":"679fb0d7ee56cc29fc07cf7e","slug":"strong-room-will-open-one-hour-before-the-commencement-of-the-examination-mau-news-c-295-1-svns1028-123633-2025-02-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खुलेगा स्ट्रांग रुम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले खुलेगा स्ट्रांग रुम
विज्ञापन
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल और इंटरमीडिएट की परीक्षाएं 24 फरवरी से शुरू जाएंगी। अबकी बार बोर्ड की ओर से पेपर लीक की घटना रोकने के लिए कड़े इंतजाम किए गए हैं। परीक्षा शुरू होने से एक घंटे पहले स्ट्रांग रुम खुलेगा। स्ट्रांग रुम में किसी भी अधिकारी और कर्मचारी को मोबाइल, स्मार्टफोन ले जाने की अनुमति नहीं होगी। केंद्रों को आधुनिक उपकरणों से लैस करने की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सौंपी गई है। संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल ने परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रुम में लगे सीसी कैमरे का विवरण मांगा है।
संयुक्त शिक्षा निदेशक आजमगढ़ मंडल दिनेश सिंह ने बताया कि परीक्षा के लिए जिले में 135 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं। इस वर्ष बोर्ड परीक्षा के लिए 78,986 परीक्षार्थी पंजीकृत है। इनमें हाईस्कूल के 39,213, इंटरमीडिएट के 39,773 परीक्षार्थी शामिल है। जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय सहित परीक्षा केंद्रों पर बनाए गए स्ट्रांग रूम आधुनिक उपकरणों से लैस किए गए हैं। स्ट्रांग रूम में नाइट विजय कैमरा, वायस रिकॉर्डर लगाए गए हैं। स्ट्रांग रूम के संचालन, पेपर रखने और निकालने की पूरी प्रक्रिया स्टेटिक मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक की निगरानी में होगी। अत्याधुनिक उपकरणों से लैस स्ट्रांग रूम की जिम्मेदारी सेक्टर मजिस्ट्रेट और केंद्र व्यवस्थापकों को सौंपी गई है। स्ट्रांग रूम की मॉनीटरिंग कंट्रोल रुम से की जाएगी। कोई भी गड़बड़ी पाए जाने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।