फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Strict action will be taken against absent room inspectors

Mau News: अनुपस्थित कक्ष निरीक्षकों पर होगी कड़ी कार्रवाई

Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 01 Mar 2025 12:01 AM IST
विज्ञापन
Strict action will be taken against absent room inspectors
मऊ। यूपी बोर्ड की हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा केंद्रों पर तैनाती के बाद ड्यूटी से गायब रहना कक्ष निरीक्षकों के लिए आसान नहीं होगा। विभागीय अधिकारियों के औचक निरीक्षण में गायब मिलने पर अनुपस्थित मिलने पर कार्रवाई की जाएगी। नई व्यवस्था के तहत केंद्र व्यवस्थापकों को प्रतिदिन परीक्षा खत्म होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, अनुपस्थिति से जुड़ी जानकारी अपलोड करना होगा। जिला विद्यालय निरीक्षक ने समस्त केंद्र व्यवस्थापकों को पत्र जारी किया है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन संपन्न कराने के लिए जिले मेें 135 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। परीक्षा में 80250 परीक्षार्थी शामिल हुए हैं। प्रत्येक परीक्षा केंद्र पर प्रत्येक कक्ष में 40 परीक्षार्थियों पर दो कक्ष निरीक्षकाें की तैनाती की गई है। इसके साथ ही एक स्टेटिक, वाह्य केंद्र व्यवस्थापक के अलावा 50 प्रतिशत वाह्य कक्ष निरीक्षकों की तैनाती है।
विज्ञापन

यूपी बोर्ड परीक्षा में केंद्र व्यवस्थापकों पर नकलविहीन परीक्षा कराने के साथ अन्य जिम्मेदारी भी हैं। केंद्र व्यवस्थापकों को विभाग की ओर से मांगी जा रहीं सूचनाओं का जवाब भी समय से देना होगा। परीक्षा के दौरान केंद्र पर ड्यूटी करने वाले सभी कक्ष निरीक्षकों और कर्मचारियों का विवरण कॉलेज की लॉगिन आईडी के माध्यम से फीड करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परीक्षा के दौरान प्रतिदिन ऑफलाइन के साथ ऑनलाइन विवरण भी दर्ज किया जा रहा है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे के अंदर छात्र-छात्राओं की ऑनलाइन उपस्थिति दर्ज करने के साथ हर जानकारी समय पर देने का निर्देश दिया है। कोई केंद्र व्यवस्थापक समय पर जानकारी नहीं देगा, तो उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

बाबत जिला विद्यालय निरीक्षक वीपी सिंह का कहना है कि बोर्ड परीक्षा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। शासन की ओर से परीक्षा केंद्रों पर ड्यूटी करने वाले कक्ष निरीक्षक, केंद्र व्यवस्थापक सहित किसी अधिकारी के अनुपस्थित रहने की स्थिति मेें कड़ी कार्रवाई की जाएगी। परीक्षा खत्म होने के बाद माध्यमिक शिक्षा परिषद की वेबसाइट पर कक्ष निरीक्षकों की उपस्थिति, अनुपस्थिति से जुड़ी जानकारी अपलोड करने के लिए समस्त परीक्षा केंद्र व्यवस्थापकों को निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed