{"_id":"69ac7bb9a7ff6e01be007c32","slug":"strategy-made-for-panchayat-elections-and-strengthening-the-organization-till-the-booth-level-mau-news-c-295-1-mau1025-141944-2026-03-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: पंचायत चुनाव और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बनाई रणनीति","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: पंचायत चुनाव और संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने की बनाई रणनीति
विज्ञापन
नगर के हकिकतपुरा स्थित आम आदमी पार्टी कार्यालय पर बैठक में मौजूद कार्यकर्ता।स्रोत-स्वयं
आम आदमी पार्टी की बैठक शनिवार को नगर के हकीकतपुरा में जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह की अध्यक्षता में हुई। बैठक में आगामी जिला पंचायत चुनाव की रणनीति, संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत करने और बूथ लेवल एजेंट नियुक्त करने पर चर्चा की गई।
कार्यकर्ताओं से अपील की गई कि वे पार्टी की नीतियों और जनहित के मुद्दों को गांव-गांव तक पहुंचाएं। मुख्य अतिथि पूर्वांचल प्रांत अध्यक्ष राजेश यादव ने कहा कि पार्टी आगामी सभी चुनाव में मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है।
जिला प्रभारी रामेश्वरी सोनकर ने सभी साथियों से एकजुट होकर बूथ स्तर तक संगठन को सक्रिय बनाने और जनता के मुद्दों के लिए मजबूती से संघर्ष करने का आह्वान किया। जिलाध्यक्ष विक्रम जीत सिंह ने कहा कि भारत जैसे मजबूत और स्वाभिमानी देश के निर्णय किसी भी बाहरी दबाव या अमेरिका जैसी ताकतों के प्रभाव में नहीं होने चाहिए।
विज्ञापन
बैठक में एके सहाय, अविनाश सिंह लाला, मनोज कुमार, विजय यादव, एकबाल अहमद, विशाल पांडेय, प्रभुनाथ चौहान, गुलशन सिन्हा, ऋषिकेश, ऋतिक, शुभम सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।