फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Storm wins first place for the third time

Mau News: तूफान को तीसरी बार प्रथम स्थान मिला

Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 23 Oct 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
Storm wins first place for the third time
कोपागंज के सरवां में घुड़दौड़ प्रतियोगिता में झंडी दिखा शुभारंभ करते पूर्व मंत्री दुर्गा यादव।स
कोपागंज। पूर्व सैनिक स्व. कालेंदर यादव की स्मृति में विकासखंड के सरवां सगड़ा धवरियासाथ स्थित सूर्यदेव मंदिर परिसर घोड़ों की टाप से गूंज उठा। लिलारी भरौली निवासी श्रीकांत पांडेय के घोड़े तूफान ने लगातार तीसरी बार प्रथम स्थान हासिल किया। दूसरे स्थान पर मऊ जिले के पूर्व मंत्री दयाराम पाल का घोड़ा ‘लिटिल फ्लावर’ और तीसरे स्थान पर चंदौली जिले के समारू यादव पहलवान का घोड़ा रहा। जूनियर वर्ग में कुशीनगर की रूबी किन्नर के घोड़े ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि आजमगढ़ के पारस यादव के घोड़े ने दूसरा स्थान पाया। पूर्वांचल और बिहार के कुल 82 घुड़सवारों ने इस प्रतियोगिता में भाग लिया। प्रतियोगिता चार चरणों में हुई। हर समूह में छह प्रतिभागी शामिल हुए। अंतिम राउंड में 12 घुड़सवारों ने जोरदार मुकाबला किया। इसमें ‘तूफान’ ने सभी को पछाड़ते हुए बाजी मार ली। इससे पहले प्रतियोगिता का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव, पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और आयोजक बाबा महेंद्र दास ने किया। हरी झंडी दिखाकर घोड़ों की रेस का रोमांचक आगाज हुआ। विजेता और उपविजेता घुड़सवारों को सम्मानित करते हुए घोसी के पूर्व ब्लॉक प्रमुख सुजीत सिंह और बिलरियागंज, आजमगढ़ के ब्लॉक प्रमुख रमेश यादव ने शील्ड और एक-एक रेंजर साइकिल प्रदान की। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सुभाष यदुवंशी, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष शैलेंद्र उर्फ साधु यादव, व्यवस्थापक सुदामा यादव, घोसी एसओ दिनेश चंद्र मिश्र, ग्राम प्रधान सुनील भारती, राजकुमार यादव, श्रीकांत पांडेय आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed