{"_id":"5c0d699bbdec2241b054e7da","slug":"stock-taken-in-the-cemetery","type":"story","status":"publish","title_hn":"कब्रिस्तान का लिया जायजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कब्रिस्तान का लिया जायजा
mau
Updated Mon, 10 Dec 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
क्षेत्र के गाड़ा मौजे में स्थित शिया सुन्नी के बीच चल रहे सामूहिक कब्रिस्तान का मामला सुलझाने के लिए सीआरओ हंसराज, एसडीएम सदर आईएएस डाॅ. अंकुर लाठर, तहसीलदार मिथिलेश त्रिपाठी ने रविवार को कब्रिस्तान का जायजा लिया। अधिकारियों ने दोनों पक्षों को थाने बुलाकर वार्ता कर समझौते का प्रयास किया लेकिन सुन्नी वर्ग के लोगों के न पहुँचने से अधिकारियों ने अगले रविवार की तारीख समझौते के लिए मुकर्रर किया।
हिदायत दिया कि इस बीच कोई ऐसा काम न करें जिसेे आपसी सौहार्द न बिगड़े। कोपागंज थाना क्षेत्र के गाड़ा में 230 नंबर सरकारी अभिलेख में कब्रिस्तान के रूप में दर्ज है। कब्रिस्तान में शिया, सुन्नी वर्ग के लोगों का शव दफनाए जाते हैं। यहां पर शव दफनाने को लेकर दोनों पक्षों में कई बार विवाद भी हो चुका है। शिया समुदाय द्वारा जिलाधिकारी को प्रार्थना पत्र देकर दूसरे पक्ष पर मिट्टी पाट कर कब्जा किये जाने का आरोप लगाते हुए दोनों पक्षों के लिए अलग अलग करने की मांग किया था।
जिलाधिकारी ने प्रकरण की गंभीरता को देख अधिकारियों को प्रकरण सुलझाने का निर्देश दिया है। सीआरओ हंसराज यादव, ज्वाइंट मजिस्ट्रेट व उपजिलाधिकारी सदर , तहसीलदार सदर ने कब्रिस्तान का जायजा लिया और दोनों पक्षो को समझौता के लिए थाने बुलाया। लेकिन एक पक्ष के थाने न पहुँचने से अधिकारियों ने अगले रविवार की तिथि आपसी समझौते के लिए मुकर्रर किया है। इस मौके पर शिया समुदाय की ओर से जर्रार अली , हसनैन ,कर्रार अली ,असद रजा , शमीम, हसन रजा, मौलाना रजि आविद सहित अनेको मौजूद रहे।