फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   STF will keep an eye on 135 examination centers in the district

Mau News: जिले के 135 परीक्षा केंद्रों पर रहेगी एसटीएफ की नजर

Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
STF will keep an eye on 135 examination centers in the district
मऊ। यूपी बोर्ड ने हाईस्कूल और इंटरमीडिएट परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए तैयारी अंतिम दौर में है। बोर्ड की तरफ से परीक्षा को लेकर जिले को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। परीक्षा केंद्रों के स्ट्रांग रूम और आसपास एसटीएफ की नजर रहेगी।
विज्ञापन

परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को जिला कंट्रोल रूम और निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है।
जिलास्तरीय और राज्यस्तरीय कंट्रोल रूम से ऑनलाइन निगरानी के दौरान कहीं संदिग्ध स्थिति मिलने पर बोर्ड एसटीएफ को इनपुट उपलब्ध कराएगा।
यूपी बोर्ड हाईस्कूल, इंटरमीडिएट परीक्षा 24 फरवरी से शुरू होगी। बोर्ड परीक्षा में हाईस्कूल में 39213, इंटरमीडिएट में 39773 सहित 78986 परीक्षार्थी शामिल होंगे। परीक्षा को नकलविहीन कराने के लिए जिले में तीन राजकीय, 59 सहायता प्राप्त, 73 वित्तविहीन सहित 135 परीक्षा बनाए गए हैं।
विज्ञापन

बोर्ड की तरफ से परीक्षा नकलविहीन और निष्पक्ष कराने के लिए जनपद को अतिसंवेदनशील घोषित किया गया है। मंडल स्तर पर भी परीक्षा तैयारी की समीक्षा की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विभाग की तरफ से 23 सेक्टर मजिस्ट्रेट, 135 स्टेटिक मजिस्ट्रेट, चार सचल दस्ता की तैनाती कर दी गई है।
इसके साथ ही प्रत्येक केंद्र पर केंद्र व्यवस्थापक और वाह्य केंद्र की तैनाती कर दी गई है। विभाग की तरफ से वित्तविहीन विद्यालयों में बने परीक्षा केंद्रों पर विशेष निगरानी की जाएगी।
परीक्षा केंद्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरों को जिला कंट्रोल रूम और निदेशालय में स्थापित कंट्रोल रूम से जोड़ दिया गया है। जिला स्तर और निदेशालय स्तर से परीक्षा केंद्रों के सभी कक्षों के अलावा मुख्य गेट और परिसर की मानीटरिंग शुरू हो गई है।

स्ट्रॉग रूम और परीक्षा के दौरान आसपास एसटीएफ तैनात रहेगी। ऑनलाइन निगरानी के दौरान कहीं संदिग्ध स्थिति मिलने पर बोर्ड एसटीएफ को इनपुट उपलब्ध कराएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed