फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Step-treating with Congress workers Shahnawaz Alam

कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ हो रहा हैं सौतेला व्यवहार : शाहनवाज आलम

Tue, 28 Jul 2020 07:12 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2020 07:12 PM IST
विज्ञापन
Step-treating with Congress workers Shahnawaz Alam
घोसी। नगर के बैसवाड़ा में मंगलवार को कांग्रेस कमेटी के अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ की बैठक प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम खान की अध्यक्षता में हुई। इसमें पार्टी की मजबूती के साथ डॉक्टर कफील खान की रिहाई को लेकर चलाए जा रहे हस्ताक्षर अभियान को लेकर चर्चा हुई।
विज्ञापन

अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम खान के घोसी प्रथम आगमन पर मंगलवार को कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। स्वागत समारोह के बाद बैसवाड़ा में कार्यकर्ताओं की बैठक में पार्टी की मजबूती को लेकर प्रदेश अध्यक्ष ने चर्चा की। बैठक के बाद आयोजित प्रेसवार्ता में प्रदेश अध्यक्ष शाहनवाज आलम खान ने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार माइनारिटी विरोधी कार्य कर रही है। वहीं समाज की सेवा करने वाले डॉक्टर कफील खान की रिहाई नहीं कर रही है। बोले कि कांग्रेस उनकी रिहाई के लिए बीते 22 जुलाई से 12 अगस्त तक एक हस्ताक्षर अभियान चला रही है। इसकी जागरूकता के लिए कार्यकर्ता घर-घर दस्तक दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के क्रम में चादर पोशी तथा रक्तदान का कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। शाहनवाज ने कहा कि सीएए को लेकर एकमात्र कांग्रेस पार्टी अकेले विपक्ष में खड़ी है और सभी पार्टियां एकसाथ दिखाई दे रही हैं। इसलिए केंद्र तथा प्रदेश सरकार कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ सौतेला व्यवहार कर प्रताड़ित कर रही है। माइनारिटी अपने हक एवं अधिकार की लड़ाई के लिए स्वयं आगे आएं और अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति अधिनियम की भांति एक कानून बनाने की मांग करें। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष इंतेखाब आलम ,पूर्व ब्लाक प्रमुख जयहिंद यादव, वरिष्ठ नेता अब्दुल मन्नान खान, पूर्व मंडल अध्यक्ष मुस्ताक अहमद मंसूरी, नेसार अहमद, सरफराज खान उर्फ राजू, दानिश इमरान आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed