फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Statues of Maa Saraswati installed in pandals

वसंत पंचमी पर लोगों ने की आराधना

Tue, 16 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 16 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Statues of Maa Saraswati installed in pandals
वसंत पंचमी पर नगर के डीसीएसके पीजी कालेज में मां सरस्वती के चित्र पर मार्ल्यापण करते प्रबंधक समि? - फोटो : MAU
मऊ। वसंत पंचमी पर सरस्वती पूजा पूरे जिले में श्रद्धा पूर्वक मनाई गई। विद्यालयों में छात्र-छात्राओं और शिक्षकों ने एक साथ मिलकर हवन कर मां सरस्वती का पूजन-अर्चन किया। इस बार भी जिले के करीब 18 से अधिक स्थानों पर पूजा पंडाल स्थापित किए गए। जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच देवी की प्रतिमाओं को स्थापित किया गया। प्रतिमाओं की स्थापना होते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से पंडाल गूंज उठा।
विज्ञापन

पंडालों में सरस्वती प्रतिमाओं की दो दिनों तक पूजन अर्चन किया जाएगा। वसंत पंचमी के मौके पर जिले के अधिकांश शिक्षण संस्थाओं में सरस्वती पूजन के कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान झांकी आकर्षण का केंद्र रही। नगर क्षेत्र सहित विभिन्न स्थानों पर स्थापित होने वाले पूजा पंडालों में सरस्वती पूजन धूमधाम से शुरू किया गया। नगर स्थित डीसीएसके पीजी कालेज में सामूहिक सरस्वती पूजन समारोह का आयोजन किया गया। इस मौके पर कालेज परिसर मेें स्थापित मां सरस्वती प्रतिमा का पूजन अर्चन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. एके मिश्र, डॉ. सर्वेश पांडेय सहित महाविद्यालय के प्राध्यापक सहित छात्र छात्राएं शामिल रहे। इसी प्रकार ग्रामीण इलाकों में भी वसंत पंचमी की परंपरा बखूबी निभाई गई। इसमें मुख्य रुप से उमापुर, अलीनगर, चेलाराम का पुरा, बड़ी रस्तीपुर, छोटी रस्तीपुर, बगली पिजड़ा, डुमरांव, सलाहाबाद, के पंडालों में सरस्वती प्रतिमा विधि विधान से स्थापित कर दी गई। पिपरीडीह: क्षेत्र के कहिनौर, पिपरीडीह, सुअराबोझ सहित विभिन्न इलाकों में बने पंडालों में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच मां सरस्वती प्रतिमाएं स्थापित हुई। प्रतिमाओं के स्थापना होते ही श्रद्धालुओं के जयकारे से पूरा पंडाल गूंज उठा। फतहपुर मंडाव : मधुबन तहसील क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाई गई। क्षेत्र के ज्ञानोदय संस्कृत महाविद्यालय कमलसागर, इंदिरा गांधी पीजी कालेज डुमरी मर्यादपुर, राजनाथ पीजी कालेज शुकुलपट्टी, प्राथमिक विद्यालय हबीबपुर नियामतपुर में सामूहिक रुप से पूजन अर्चन किया गया। इस मौके पर प्राचार्य डॉ. विधा भूषण मिश्र, प्रबंध निदेशक शुभम सिंह, शैलेश यादव, सुरेश यादव, चंदन चौबे, अजय जयसवाल, सुधाकर गुप्ता आदि रहे।
विज्ञापन

दोहरीघाट: कस्बा सहित क्षेत्र के विभिन्न इलाकों में वसंत पंचमी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। स्कूलों, कालेजों मे मां सरस्वती का विधिवत पूजन अर्चन किया गया। कस्बे के आजमगढ रोड पर एक संस्थान में मां सरस्वती कापूजन अर्चन किया गया। इसी क्रम मेें पार्वती महिला पीजी कालेज, बाबूराम कैलाशी देवी महाविद्यालय, विक्ट्री इंटर कालेज, चौधरी कल्पू यादव इंटर कालेज, सर्वोदय इंटर कालेज सहित विभिन्न कालेजों में सरस्वती पूजा की धूम रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

जोड़ वसंत पंचमी
हलधरपुर। इंदू प्रकाश पॉलिटेक्निक एवं फार्मेसी कालेज में विद्या की देवी मां सरस्वती की पूजा हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर कालेज के निर्देशक अखिलेश राय, प्रधानाचार्य मोहम्मद असजद कमाल, अखिलेश सिंह, सतवंत रवि, रतिभान कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed