फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Statue of Astartha stolen from Lucknow village

लखनौर गांव से अष्टधातु की मूर्तियां चोरी

Wed, 31 Oct 2018 11:29 PM IST
mau
mau Updated Wed, 31 Oct 2018 11:29 PM IST
विज्ञापन
Statue of Astartha stolen from Lucknow village
मधुबन में लखनौर स्थित मंदिर में चोरी से पहले मौजूद मूर्तियां। - फोटो : mau
मधुबन थाना क्षेत्र के लखनौर गांव स्थित राम जानकी मंदिर का ताला तोड़कर चोराें ने मंगलवार की रात स्थापित राम, जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियां चुरा लीं। चोरी गई चोरी गई अष्टधातु की तीनों प्रतिमाओं का वजन 15 किलोग्राम और  कीमत लगभग डेढ़ करोड़ बताई जा रही। चोरी हाेने के बाद पुजारी सहित ग्रामीणों को इस घटना की जानकारी अगले दिन बुधवार की सुबह हुई। इस मामले में राजेंद्र पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने अज्ञात के  खिलाफ मुुकदमा दर्ज किया।  लखनौर गांव निवासी राजेंद्र पांडेय के पूर्वजों द्वारा लगभग छह दशक पहले राम जानकी मंदिर का निर्माण कराया गया था। मंदिर में 15-15 किलोग्राम की राम-जानकी और लक्ष्मण की अष्टधातु की मूर्तियों की स्थापना कराई गई थी। गांव सहित आस पास के ग्रामीण यहां पूजा अर्चना करते हैं।
विज्ञापन


मंगलवार की रात में चोर मंदिर का ताला तोड़कर तीनों मूर्तियां उठा ले गए। चोर टूट ताले भी उठा ले गए। बुधवार की सुबह जब राजेंद्र पांडेय के परिवार के सदस्य मंदिर में पूजा करने गए तो मंदिर का ताला टूटा देखा। आशंका होने पर मंदिर के अंदर गए तो राम जानकी और लक्ष्मण की मूर्तियां गायब थीं। मामले में राजेंद्र पांडेय ने पुलिस को तहरीर दी है।
विज्ञापन


उधर, मूर्ति चोरी की घटना की जानकारी हुई तो मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई। घटना की सूचना पर पहुंचे प्रभारी निरीक्षक नीरज कुमार पाठक, स्वाट प्रभारी राजेश यादव  सहित विधि विज्ञान प्रयोगशाला की टीम ने घटना के बाबत जानकारी हासिल की और सुबूत एकत्र किए। अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव ने बताया कि  जल्दी ही मूर्तियों की चोरी की घटना का पर्दाफाश किया जाएगा। पुजारी की तहरीर पुलिस ने ली है। इस संबंध में सीओ मधुबन श्वेता आशुतोष ओझा ने ऐसी किसी घटना के प्रति अनभिज्ञता जताई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed