{"_id":"45ee332d1907591709a8ccdbbad6ef40","slug":"state-workers-protest-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए जुटाया समर्थन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्मचारियों ने आंदोलन के लिए जुटाया समर्थन
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
Updated Fri, 19 Feb 2016 11:42 PM IST
विज्ञापन
राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के तत्वावधान में 23 फरवरी को होने वाले प्रदेश स्तरीय आंदोलन को सफल बनाने के लिए कर्मचारी नेताओं ने शुक्रवार को कई विभागों के मुख्यालयों पर संयुक्त बैठक की। परिषद की जिला कार्यकारिणी की ओर से परदहां स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जिलाध्यक्ष रामाश्रय यादव की अध्यक्षता में बैठक हुई।
इसमें जिलाध्यक्ष ने कहा कि सरकार राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद की कई मांगों को सालों से लटका रखा है। मंत्री पीएन सिंह ने कहा कि अबकी कर्मचारी संगठन अपनी एक जुटता का एहसास सरकार को करा देंगे।
मंडलीय मंत्री सीताराम कुशवाहा ने कर्मचारियों को एक-जुट होकर 23 फरवरी की हड़ताल को सफल बनाने का आह्वान किया। परिषद की ओर से पी डब्ल्यू डी डाक बंगले में डिप्लोमा इंजीनियर्स की बैठक हुई। उधर सीएमओ आफिस में भी स्वास्थ्य कर्मियों की बैठक में प्रस्तावित आंदोलन की सफलता का संकल्प लिया गया।