फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State General Secretary of SP Mahila Sabha welcomed Meera Yadav

सपा महिला सभा की प्रदेश महासचिव मीरा यादव का स्वागत

Sat, 13 Nov 2021 10:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 13 Nov 2021 10:18 PM IST
विज्ञापन
State General Secretary of SP Mahila Sabha welcomed Meera Yadav
मधुबन। गुलाबी सेना की प्रदेश अध्यक्ष मीरा यादव को सपा ने पार्टी की महिला सभा उप्र का प्रदेश प्रमुख महासचिव बनाया है। शनिवार को उनके निवास कार्यालय पर समर्थकों ने मिठाई बांटकर खुशियों का इजहार किया। बता दें कि जनपद समेत पूरे प्रदेश में गुलाबी सेना महिलाओं का सशक्त संगठन है। गुलाबी सेना नशामुक्ति आंदोलन चलाती है। इसके साथ ही महिलाओं के साथ हो रहे उत्पीड़न को रोकने व उससे लड़ने का कार्य संगठन के सदस्य करते हैं।
विज्ञापन

मीरा यादव की अगुवाई में संगठन की सक्रियता को देखते हुए समाजवादी पार्टी ने इन्हें अपने पार्टी में स्थान दिया और पार्टी की महिला सभा उप्र के इकाई में प्रमुख महासचिव का पद देकर एक बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है। मीरा यादव ने कहा कि मिली जिम्मेदारी पर खरा उतरने की कोशिश करुंगी। कहा कि प्रदेश में महिलाओं में जागरूकता फैलाने का कार्य करुंगी। पार्टी में पद मिलने की खुशी में कस्बे के दुबारी मोड़ स्थित सपा कार्यालय पर शनिवार को कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। समारोह में प्रेमचंद यादव, रामप्रवेश यादव, इसरावती देवी, नीलम राजभर, पन्ना देवी, मुखीया देवी, श्यामदेई , बिंदु देवी, सोनमती देवी, मीना देवी, सपन देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed