फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   State employees and teachers went on hunger strike

Mau News: राज्य कर्मचारियों और शिक्षकों ने की भूख-हड़ताल

Tue, 24 Jun 2025 11:10 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 24 Jun 2025 11:10 PM IST
विज्ञापन
State employees and teachers went on hunger strike
कर्मचारी शिक्षक संयुक्त मोर्चा उत्तर प्रदेश और राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में पदाधिकारियों और सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर मंगलवार को कलेक्ट्रेट परिसर में भूख हड़ताल किया। साथ ही मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

इस मौके पर राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के जिला मंत्री अविनाश सिसोदिया ने कहा कि निजीकरण और ठेकेदारी व्यवस्था बंद किया जाए। आउटसोर्सिंग और संविदा आदि पर कार्यरत कर्मचारियों की सेवा संबंधित सुरक्षा भविष्य में स्थायीकरण के लिए नीति बनाएं। समान कार्य का समान वेतन श्रम मंत्रालय द्वारा दिया जाए।
विज्ञापन

समय से ईपीएफ और ईएसआई और बीमा की सुविधा अनिवार्य रूप से प्रदान किया जाए। हर हाल में पुरानी पेंशन बहाल किया जाए। सातवें वेतन आयोग की संस्तुतियों के उपरांत विसंगतियों को दूर किया जाए। वेतन समिति के रिपोर्ट को प्रकाशित कर सार्वजनिक निगम परिवहन निगम प्राधिकरण, शिक्षकों, शिक्षणेत्तर, स्वयंसेवी संस्थाओं आदि के कर्मचारियों पर सामान्य रूप से लागू किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों को समय से वेतन भत्ते पेंशन आदि दिया जाना सुनिश्चित किया जाए। एक जनवरी 2020 से 31 जुलाई 2021 तक फ्रिज महंगाई भत्ते का एरियर भी स्वीकृत किया जाए।

एवं परिवार नियोजन सीसीए सहित बंद किए गए अन्य समस्त भत्ते बहाल किया जाए। इस दौरान यूपी एग्रीकल्चर मिनिस्ट्रियल एसोसिएशन अनिल राय, आशुतोष, प्रशांत, बृजेश, शिवशंकर, आनंद, आदित्य, अच्छेलाल, मिथिलेश, नंदलाल, एसपी सिंह, धीरेंद्र आदि शामिल रहे। अध्यक्षता गजेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed