फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sports Stadium captured the hockey trophy

Mau News: स्पोर्ट्स स्टेडियम ने हॉकी की ट्राॅफी पर किया कब्जा

Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 30 Aug 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
Sports Stadium captured the hockey trophy
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में खेल दिवस पर आयोजित हांकी प्रतियोगिता के मैंच में खेलते ​खिलाड़ी।संव
मऊ। राष्ट्रीय खेल दिवस पर खेल निदेशालय के तत्वाधान में डाॅ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में 14 वर्ष वर्ग में जनपद स्तरीय हॉकी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का फाइनल मुकाबला स्पोर्ट्स स्टेडियम और लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल के बीच खेला गया। स्पोर्ट्स स्टेडियम ने लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल को 3-1 से हराकर ट्राॅफी पर कब्जा कर लिया।
विज्ञापन

प्रतियोगिता का उद्घाटन उद्घाटन मुख्य अतिथि राज्य सभा सांसद दर्शना सिंह ने किया। फाइनल मुकाबले में स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम शुरू से ही आक्रामक रही। स्पोर्ट्स स्टेडियम के खिलाड़ी सूरज ने ताबड़तोड़ दो गोल कर टीम को बढ़त दिला दी। निर्धारित समय में स्टेडियम की टीम ने तीन गोल किया। जबकि लिटिल फ्लावर चिल्ड्रेन स्कूल एक गोल ही कर पाई। स्पोर्ट्स स्टेडियम की टीम ने 3-1 से मैच अपने नाम पर कर लिया।
विज्ञापन

विशिष्ट अतिथि भाजपा जिलाध्यक्ष रामाश्रय मौर्या, मुख्य विकास अधिकारी प्रशांत नागर, भाजपा की नुपूर अग्रवाल आदि ने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित किया। इसके पूर्व क्रीड़ाधिकारी डीपी सिंह ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्य अतिथि और विशिष्ट अतिथियों ने खिलाड़ियों को फिट इंडिया की शपथ दिलाई। इस अवसर पर जिला विकास अधिकारी उमेश चंद तिवारी, आनंद सिंह, ज्योति सिंह, राकेश तिवारी आदि मौजूद थे। संचालन ओमेंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed