मधुबन। दरगाह स्थित ठाकुर महाराज मंदिर परिसर में दो दिवसीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के समापन पर एकतरफा मुकाबले में फैजाबाद ने बरेली को हरा दिया। विजेता टीम को मुख्य अतिथि ने पुरस्कृत किया। इस दौरान मौजूूूद खेल प्रमियों ने खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाया। रविवार की देर शाम खिताबी मुकाबला फैजाबाद तथा बरेली के बीच हुआ। फैजाबाद की टीम बरेली को 21-14 के मुकाबले से हराकर विजेता बनी। इससे पूर्व मुख्य अतिथि ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह ने दोनों टीमों के खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त किया। अपने संबोधन में कहा कि समय समय पर खेल के आयोजन होने चाहिए। इससे न केवल खेल भावना जागृत होती है, बल्कि खिलाड़ियों का मनोबल भी बढ़ता है। इससे पहले बेस्ट ऑफ़ थ्री के हुए सेमीफइनल मुकाबलों में फैजाबाद की टीम ने बैरीडीह आजमगढ़ को 2-0 एंव बरेली हॉस्टल ने ककरहट्टा आजमगढ़ को 2-0 से सीधे सेटों में हराकर फाइनल में जगह बनायीं । हॉस्टल बरेली के अभय प्रताप को मैन ऑफ़ द सीरीज एंव होस्टल फैजाबाद के परवेज को मैन ऑफ़ द मैच घोषित किया गय विजेता एंव उपविजेता टीम के खिलाड़ियों को नवजीवन अस्पताल घोसी के वरिष्ठ चिकित्सक संजय वर्मा, ग्राम प्रधान प्रशांत गुप्त, समाजसेवी प्रेम शंकर राय एंव पूर्व जिला पंचायत सदस्य नन्हे भाई के हाथों ट्रॉफी एंव नगद राशि दे कर सम्मनित किया गया। प्रतियोगिता का संचालन मुजीबुर्रहमान, मौलाना महबूब एंव आमिर सुहैल ने की। वही निर्णायक नौशाद खान, नजरे आलम खान एंव प्रमोद मिश्रा रहे। इस मौके पर एडवोकेट नीलम कुशवाहा, जिला पंचायत अध्यक्ष आलोक जायसवाल, डॉ नासिर अली, डॉ राशिद उस्मानी, शिवदेनी, अशफाक आलम, नूर आलम खान, हयात अली, बबलू यादव, लक्ष्मण वर्मा, शाहिद खान, मंटू यादव, इजहार खान, मुजम्मिल, साहिल हयात, फैजान अहमद, शाकिर आदि मौजूद रहे।