फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Speed is proving to be fatal

जानलेवा साबित हो रही है रफ्तार की मार

Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 28 Nov 2021 10:21 PM IST
विज्ञापन
Speed is proving to be fatal
मऊ। जिले में वर्तमान में एक नवंबर से यातायात माह के तहत विभिन्न जगहों पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन भले ही हो रहा हो। लेकिन इसका पालन अधिकांश वाहन चालकों द्वारा नहीं किया जा रहा है। हालात यह है कि वाहन चालकों द्वारा वाहन चलाते यातायात नियमों का उल्लघंन कर खुद की जान तो खतरे में डाल रहे हैं, बल्कि दूसरों की जान भी परवाह उनके द्वारा नहीं किया जा रहा है। लापरवाही का आलम यह है कि इस माह में 15 दिन में आठ सड़क हादसों में पांच लोग असमय काल के शिकार में समा गए। जबकि तीन घायल होकर उपचार करा रहे हैं। यह हादसे का ग्राफ बीते साल के नवंबर माह के 15 दिन के सापेक्ष मौत का ग्राफ दो गुना बढ़ा हुआ है।
विज्ञापन

यातायात पुलिस के आंकड़ों पर नजर डाले तो जिले की दसों थाना क्षेत्र में एक नवंबर से बीते 15 नवंबर 2021 में आठ सड़क हादसे हुए है। इसमें दो हादसे बाइक संबंधित जबकि एक बोलेरो, एक पिकप, एक ट्रैक्टर ट्रांली जबकि एक डीसीएम से जुड़ा है। इसमें पांच लोगों की मौत हुई, जबकि तीन घायल हो गए। इसमें बाइक सड़क हादसे में एक मृतक शामिल है। 2020 में नवंबर में माह के प्रारंभ के 15 दिन में सात सड़क हादसे हुए थे, इसमें दो की मौत जबकि पांच लोग घायल हुए थे। इन हादसों के पीछे वाहन चालकों की लापरवाही मुख्य वजह रही। जहां हादसे के समय बाइक चालक तथा सवार हेलमेट पहने नजर नहीं आए तो वहीं दूसरे वाहन चालकों के साथ यह हादसा तेज गति में होने के चलते हुआ।
विज्ञापन

चौकाने वाली बात है कि वर्तमान एक नवंबर से यातायात पुलिस द्वारा जागरूकता अभियान के तहत अलग अलग दिन कार्यक्रम कर अलग अलग वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक कर रही है, लेकिन इसका पालन होता नजर नहीं आ रहा है। ऐसा नहीं है कि पुलिस द्वारा इस दौरान कार्रवाई नहीं की गई है, बावजूद चालान कटने के बाद भी लोग यातायात नियमों का पालन करते नहीं दिख रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

ओवरस्पीड में 19 चालकों पर हो चुकी कार्रवाई
मऊ। यातायात निरीक्षक संतोष यादव ने बताया कि एक नवंबर से 19 नवंबर तक पुलिस ने ओवरस्पीड के मामले में 15 वाहन चालकों पर कार्रवाई कर चुकी है। इसके अलावा सीट बेल्ट के मामले में 38, हेलमेट न पहनने पर 1244, वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग करने पर 32, नशा कर वाहन चलाने पर 5, तीन सवारी पर 156, नाबालिग द्वारा वाहन चलाने पर 22 वाहन चालकों से जुर्माना की राशि वसूल की गई है।

नवंबर यातायात माह में नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कार्रवाई के साथ ही जागरूकता कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं लोगों को सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा के गुर सिखाए जा रहे हैं। - संतोष यादव, यातायात निरीक्षक।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed