फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special voter verification program conducted in tehsil area

Mau News: तहसील क्षेत्र में चला विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम

Sat, 25 Nov 2023 11:09 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 25 Nov 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
Special voter verification program conducted in tehsil area
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मधुबन। 9 दिसंबर तक चलने वाले मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत शनिवार को विशेष मतदाता पुनरीक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान सभी बीएलओ अपने-अपने बूथों पर 18 वर्ष उम्र पूर्ण कर चुके युवक और युवतियों को निर्वाचक नामावली में नामों को जोड़ने का कार्य किया।
इसके साथ ही मृतकों के नामों को विलोपित किया गया और लिंगानुपात को सही किया गया। इस दौरान विधायक रामबिलास चौहान बूथ नंबर 229 पांती पर पहुंचकर 23 नए मतदाताओं के नामों को निर्वाचक नामावली में जोड़ने के लिए बीएलओ को फार्म 6 उपलब्ध कराया। कहा कि हम सभी को मताधिकार का प्रयोग करना चाहिए। इस अधिकार का प्रयोग कर हम सभी देश और प्रदेश में निष्पक्ष सरकार का चुनाव करते हैं।
विज्ञापन

इस दौरान मंडल अध्यक्ष अभिषेक सिंह, बूथ अध्यक्ष स्वदेश मल्ल, मंडल उपाध्यक्ष संतोष तिवारी, छोटेलाल चौहान, राजबब्बर चौहान, मोती चौहान आदि कार्यकर्ता नए मतदाताओं के नामों को जोड़ने के लिए फार्म 6 भरवाने में जुटे रहे। वहीं, बीएलओ के कार्यों की निगरानी के लिए सुपरवाइजर एवं नोडल अधिकारी बूथों के निरीक्षण में लगे रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed