फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special train started operating from Mau to Anand Vihar

मऊ से आनंद विहार तक विशेष ट्रेन का संचालन शुरू

Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 14 Feb 2021 11:23 PM IST
विज्ञापन
Special train started operating from Mau to Anand Vihar
रेलवे स्टेशन पर मऊ-आनंद बिहार सुपरफास्ट एक्सप्रेस के शुभारंभ कार्यक्रम में ट्रेन को हरी झंडी दि? - फोटो : MAU
मऊ। रेल, वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल ने रविवार को वीडियो लिंक के जरिये मऊ-आनंद विहार टर्मिनस स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन के संचालन का शुभारंभ किया। मऊ जंक्शन पर आयोजित कार्यक्रम में नवनिर्वाचित एमएलसी एके शर्मा ने हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना किया।
विज्ञापन

स्पेशल सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के वर्चुअल शुभारंभ के दौरान रेल मंत्री ने कहा कि इस नई विशेष ट्रेन के संचालन से मऊ से शाम को चलकर सुबह दिल्ली पहुंचने की सुविधा उपलब्ध हो गई है। मऊ, औंड़िहार, जौनपुर क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने के लिए न केवल अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध होगी बल्कि मऊ क्षेत्र के वस्त्र उद्योग के उत्पादों को महानगरों में भेजने में सहूलियत होगी। यहां के बुनकरों की ओर से तैयार साड़ी एवं अन्य वस्त्रों की बिक्री के लिए बाजार मिलने से क्षेत्र के आर्थिक विकास को गति मिलेगी। इससे आधारभूत संरचना के मजबूती के लिए पूर्वांचल में चल रही परियोजनाओं के पूरा होने से आर्थिक विकास को और गति मिलेगी।
विज्ञापन

रेलमंत्री ने कहा कि वर्ष 2009 से 2014 तक उत्तर प्रदेश की रेल परियोजनाओं के औसत धन आवंटन 1109 करोड़ प्रतिवर्ष के सापेक्ष वर्ष 2021-22 के बजट में उत्तर प्रदेश में चल रही रेल परियोजनाओं के लिए 12700 करोड़ का आवंटन किया गया है जो कि 1000 प्रतिशत अधिक है। कहा कि गत वर्ष भी उत्तर प्रदेश की रेल परियोजनाओं के लिए 8776 करोड़ का आवंटन किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोरोना संक्रमण काल में मऊ जंक्शन देश का पहला रेलवे स्टेशन रहा, जहां सर्वप्रथम कोविड केयर कोच में कोरोना मरीजों का सफल उपचार शुरू हुआ था। इस महामारी के दौरान 55 श्रमिक ट्रेनें मऊ जंक्शन आई।
सदस्य विधान परिषद अरविंद कुमार शर्मा ने मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचालन के लिए रेल मंत्री पीयूष गोयल को साधुवाद देते हुए कहा कि इस गाड़ी के संचालन से औंड़िहार, जौनपुर, सुल्तानपुर क्षेत्र की जनता को दिल्ली जाने की एक अतिरिक्त यात्रा सुविधा उपलब्ध हो गई है। अब यहां के व्यापारियों एवं बुनकरों को अपना माल दिल्ली भेजने में काफी सहूलियत होगी। महाप्रबंधक, पूर्वोत्तर रेलवे विनय कुमार त्रिपाठी ने कहा कि मऊ क्षेत्र की जनता की मांग को देखते हुए रेल मंत्री ने मऊ-आनंद विहार टर्मिनस द्विसाप्ताहिक विशेष गाड़ी के संचलन को स्वीकृति प्रदान की। मऊ स्टेशन पर उन्नत यात्री सुविधायें उपलब्ध कराई गई हैं। मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी विजय कुमार पंजियार ने अतिथियों के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन मुख्य जनसंपर्क अधिकारी, पूर्वोत्तर रेलवे पंकज कुमार सिंह ने किया। इस अवसर पर एमएलसी यशवंत सिंह, पूर्व सांसद सालिम अंसारी, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रवीण गुप्ता, सांसद प्रतिनिधि गोपाल राय उपस्थित रहे।
पहली ही दिन फुल होकर रवाना हुई ट्रेन
19 कोचों की हर सीट पर जिले से रही बुकिंग, यात्रियों में दिखा उत्साह
मऊ। मऊ से आनंदविहार जाने वाली स्पेशल सुपर फास्ट ट्रेन पहले दिन भी यात्रियों से भर कर रवाना हुई। इस ट्रेन से अलग अलग स्टेशनों तक यात्रा करने के लिए 1414 यात्री ट्रेन से रवाना हुए। नई ट्रेन मिलने से दिल्ली रूट के यात्रियों के साथ जिले के व्यापारी, बुनकर सहित प्रत्येक वर्ग के लोगों के लिए रविवार का दिन खास रहा। ट्रेन में साधारण श्रेणी के चार, शयनयान के सात तथा वातानुकूलित तृतीय श्रेणी के छह कोच तथा जनरेटर सह लगेज यान के 2 कोच सहित 21 एलएचबी कोच है। डीसीआई सिरनाम सिंह मीना ने बताया कि पहले ही दिन ट्रेन के एसी कोच में 550, स्लीपर कोच में 600 तथा शेष यात्रियों ने सामान्य कोच में यात्रा की है। पहले दिन ट्रेन की सीट क्षमता 1496 की जगह 1414 यात्री मऊ स्टेशन से रवाना हुए। पहले ही दिन रेलवे को छह लाख रुपये का लाभ हुआ।
इनसेट
ट्रेन के लोको पायलट बने नूरआलम
मऊ। सुपर फास्ट ट्रेन के संचालन को लेकर नूरआलम को मेन लोको पायलट की जिम्मेदारी दी गई। इनके अलावा सहायक लोको पायलट रवि तथा गार्ड सूबेदार यादव ट्रेन को लेकर रवाना हुए। वहीं ट्रेन में यात्रियों के टिकट जांच के लिए तीन टिकट निरीक्षक मंगल सिंह, परमहंस, वसीर अहमद इस ट्रेन से रवाना हुए।

इनसेट
पांच स्टेशन पर स्टॉपेज, 14 घंटे में पहुंचेंगे दिल्ली
मऊ। द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी के संचालन शुरू हो गया। इस विशेष गाड़ी का नियमित संचालन 19 फरवरी से किया जाएगा। पीआरओ अशोक कुमार ने बताया कि 05137 मऊ-आनन्द विहार टर्मिनस उद्घाटन विशेष गाड़ी मऊ जंक्शन से शाम 5.10 बजे प्रस्थान कर औंड़िहार से 6.05 बजे पहुंचेगी। इसके बाद जौनपुर 7.25 बजे जबकि 9.35 मिनट पर सुल्तानपुर तथा दूसरे दिन लखनऊ उत्तर रेलवे से 12.15 बजे तथा कानपुर से 1.50 बजे छूटकर आनंद विहार टर्मिनस पर सुबह 7 बजकर 15 बजे पहुंचेगी। बताया कि 05139 मऊ-आनंद विहार टर्मिनस नियमित द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 19 फरवरी से प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को मऊ से 10.50 बजे संचालित होगी।जबकि वापसी यात्रा में 05140 आनंद विहार टर्मिनस-मऊ द्विसाप्ताहिक सुपरफास्ट विशेष गाड़ी 20 फरवरी से प्रत्येक बुधवार एवं शनिवार को आनंद विहार टर्मिनस से 4.45 बजे संचालित होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed