फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special surveillance in sensitive villages

संवेदनशील गांवों में विशेष चौकसी

Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Fri, 20 Nov 2015 11:37 PM IST
विज्ञापन
Special surveillance in sensitive villages
आजमगढ़ परिक्षेत्र पुलिस उप महानिरीक्षक रतन कुमार श्रीवास्तव ने शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का निरीक्षण किया। इस दौरान ग्राम पंचायत चुनाव के मद्देनजर सर्किल में चिह्नित संवेदनशील गांवों में गश्त बढ़ाने व असामाजिक तत्वों पर कड़ी नजर रखे जाने का भी मातहतों को निर्देश दिया। 
विज्ञापन



डीआइजी ने मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली का निरीक्षण कर ग्राम पंचायत चुनाव को हर हाल में हिंसा रहित कराने व असामाजिक तत्वों के विरुद्ध प्रभावी कार्राई का निर्देश दिया।
विज्ञापन



उन्होंने कोतवाली क्षेत्र में घटित घटनाओं का संज्ञान लेकर पुलिस कार्यवाही की समीक्षा की। साथ ही घटनाओं में आरोपित लोगों के खिलाफ सख्त कार्रवाई लिए जाने की हिदायत दी।
विज्ञापन
विज्ञापन



बाद में पत्र प्रतिनिधियों से वार्ता के दौरान डीआइजी ने बताया कि मुहम्मदाबाद गोहना पुलिस सर्किल के तीनों थाना क्षेत्रों में दर्जनों गांवों को चिह्नित कर प्रधानी चुनाव में विशेष सतर्कता बरती जाए।


कहा कि मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली क्षेत्र में खैराबाद, करहां, खलिसा, भदीड़, कोलौरा, दपेहणी, अन्नूपार, मीरपुर रहीमाबाद के अलावा रानीपुर थाना क्षेत्र के नोहरेपुर फतेहपुर व अन्य कई गांवों के अलावा चिरैयाकोट के अल्देमउ यूसुफाबाद, जमीन सरौदा आदि गांवों में सुरक्षा के लिए विशेष प्रबंध किया जाएगा।



कहा कि संवेदनशील गांवों में अर्ध सैनिक बलों के अलावा पैरा मीलिट्री तैनाती की जाएगी। इस दौरान वहां मौजूद पुलिस अधीक्षक ने भी क्षेत्राधिकारी व कोतवाल को क्षेत्र में गस्त बढ़ाने व अपराधियों को चिह्नित कर प्रभावी कार्यवाही का निर्देश दिया। निरीक्षण के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक सुनील कुमार सिंह, क्षेत्राधिकारी चिरंजीव मुखर्जी, कोतवाल हवलदार यादव, एसएसआई डीके सिंह आदि समेत अन्य पुलिस कर्मी मौजूद रहे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed