फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Special campaign will run for four days in November

Mau News: नवंबर में चार दिन चलेगा विशेष अभियान

Thu, 24 Oct 2024 12:27 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2024 12:27 AM IST
विज्ञापन
Special campaign will run for four days in November
मऊ। जिला निर्वाचन अधिकारी प्रवीण मिश्र की अध्यक्षता में एक जनवरी 2025 के आधार पर होने वाले विधानसभा निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के संबंध में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक हुई।
विज्ञापन

बैठक के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि भारत निर्वाचन आयोग द्वारा अर्हता तिथि एक जनवरी 2025 के आधार पर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रवार फोटोयुक्त निर्वाचक नामावलियों का विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण का कार्यक्रम घोषित किया गया है। जिसके अनुसार सभी मतदान केंद्रों पर मतदाता सूची का आलेख्य प्रकाशन 29 अक्तूबर 2024 को किया जाएगा। जबकि 29 अक्तूबर से 28 नवंबर 2024 तक दावे/आपतियां प्राप्त की जाएगी। वहीं आयोग द्वारा इस अवधि में मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के बूथ लेवल एजेंटो के साथ पदाभिहित स्थानों पर दावे/आपत्तियां प्राप्त करने के लिए कुल चार विशेष अभियान के तहत 9 नवंबर, 10 नवंबर, 23 नवंबर और 24 नवंबर की तिथि निर्धारित है।
विज्ञापन

बताया कि विशेष अभियान की तिथियों को छोड़कर शेष दिनों में भी बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा घर-घर सत्यापन का कार्य किया जाएगा। पुनरीक्षण कार्यक्रम की जन सामान्य की जानकारी एवं शिकायतों के निस्तारण के लिए डिस्ट्रिक्ट कॉल सेंटर की स्थापना की गई है जिसका नंबर 0547-2970009 है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में सपा के रामधनी चौहान, बसपा सेजयप्रकाश, कांग्रेस से रामकरन यादव, बीजेपी से उमेश चंद्र और अपना दल से सुजीत सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed