फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sparring with husband, swinging married woman

पति से झगड़ा कर फं दे पर झूली विवाहिता

Thu, 18 Jun 2020 10:51 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 18 Jun 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
Sparring with husband, swinging married woman
दुबारी। मधुबन थाना क्षेत्र के बिग्रहपुर निवासी एक महिला पति से विवाद के बाद साड़ी का फंदा बना कर झूल गई। मां को ऐसा करते देख उसकी बेटियों ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिवार वालों ने उसे नीचे उतार कर अस्पताल पहुंचाया। जहां उसकी हालत में सुधार है। गांव वालों के अनुसार, पति पत्नी के बीच किसी न किसी बात को लेकर विवाद होता रहता है। बृहस्पतिवार को भी उनके बीच विवाद हुआ तो पत्नी कमरे में गई और दरवाजा बंदकर साड़ी का फंदा पंखे के हुक में लगाकर लटक गई। महिला को ऐसा करते देख बच्चों ने शोर मचा दिया। ऐसे में परिजन तुरंत वहां पहुंचे औरमरे का पीछे का दरवाजा तोड़कर उसे नीचे उतारा और अस्पताल पहुंचाया। यह तो संयोग अच्छा रहा बच्चों ने मां को ऐसा करते देख लिया था वरना कुछ मिनट की देरी महिला की जान चली जाती। महिला के ससुराल वालों ने उसके मायके वालों को सूचना देकर उसकी हरकत के बारे में जानकारी दे दी। घटना को लेकर महिला के तीनों बच्चे जहां स्तब्ध थे, वहीं उसका पति भी सहमा सा बैठा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed