{"_id":"6421e33ea5cef2ae430afc74","slug":"spark-emanated-from-lit-lamp-six-residential-shanties-of-three-families-burnt-to-ashes-mau-news-c-20-1-124533-2023-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mau News: जलाए गए दीपक से निकली चिंगारी, तीन परिवारों की छह रिहायशी मड़ई जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mau News: जलाए गए दीपक से निकली चिंगारी, तीन परिवारों की छह रिहायशी मड़ई जलकर राख
विज्ञापन
मधुबन थाना क्षेत्र के रमऊपुर ग्राम पंचायत के तालरतोय मौजा में रविवार रात एक घर में दीपक की लौ से मड़ई में आग लग गई। जब तक ग्रामीण समझ पाते आग विकराल रूप धारण करा लिया। पांच मड़ईयों को अपने जद में ले लिया। ग्रामीणों ने करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया। आगलगी से तीन परिवार की गृहस्थी को क्षति हुई है।
जानकारी के अनुसार, रमऊपुर के तालरतोय मौजा निवासी राजबंशी राजभर के म पूजा स्थान पर अखंड दीपक जल रहा था। नवरात्र के पांचवे दिन पूजा अर्चना बाद परिजन मड़ई में सो रहे थे। इसी दौरान दीपक की लौ मड़ई की पतई को छू गई। मड़ई धू-धू कर जलने लगी। ग्रामीण कुछ समझ पाते आग ने पड़ोसी फुलबदन और धुंरधर राजभर की दो-दो मड़ईयों को भी अपने जद में ले लिया। रात के समय आगलगी की घटना की जानकारी होने पर गांव के लाेग आग बुझाने में जुट गए। घंटों प्रयास के बाद ग्रामीणों ने आग पर काबू पाया। इस दौरान ग्रामीण धुरंधर राजभर और अभिषेक झुलस गए। भुक्तभोगी राजवंशी ने बताया कि अगलगी से एक सोने का सिक्का, चार हजार नकदी, साइकिल और गृहस्थी का सामान जलकर नष्ट हो गया। वहीं, भुक्तभोगी फुलवदन व धुरंधर ने बताया कि मड़इ्र में आग लगने से तीन हजार नकदी, गृहस्थी का सामान का जलकर राख हो गया। सूचना पाकर घटना स्थल पर प्रधान प्रतिनिधि धरमू यादव पहुंचे। भुक्तभोगी परिवार को सांत्वना राशि दिलाने का आश्वासन दिए।