फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Spark came out from the harvester, fire broke out in the field, twenty bighas of crop burnt to ashes

Mau News: कटाई कर रहे हार्वेस्टर से निकली चिंगारी, खेत में लगी आग, बीस बीघा फसल जलकर राख

Wed, 05 Apr 2023 11:23 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Wed, 05 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Spark came out from the harvester, fire broke out in the field, twenty bighas of crop burnt to ashes
जिले के दो ब्लाक क्षेत्रों में बुधवार की सुबह अज्ञात कारणों से दो जगहों पर गेंहू की फसल में आग लग गई। रतनपुरा ब्लाक में हार्वेस्टर की निकली चिंगारी से फसल में आग लगी। वहीं कोपागंज ब्लाक में आग लगने के कारणों का पता नहीं चला। दोनों जगहों पर 20 किसानों की 20 बीघा फसल जलकर राख हो गई। पीड़ित किसानों ने ग्रामीणों की मदद से घंटों प्रयास के बाद काबू पाया। पहली घटना कोपागंज थाना क्षेत्र के काछीकला गांव में घटी, जहां बुधवार की सुबह लगभग 11 बजे अज्ञात कारणों से लगी आग से खड़ी फसल में आग लग गई। आग लगते ही भयावह हो गई। गांव के किसान जय प्रकाश राय, प्रमोद राय रमाकांत राय, अखिलेश राय, सुधाकर राजभर, खीरु राजभर, भृगु राजभर अभिनाश राजभर ,जयराम, प्रबीन, टिल्हू त्रिभुवन विनय कुमार राय निखिल कुमार राय की करीब 12 बीघा गेंहू की फसल जली है।
विज्ञापन

आग की खबर मिलते ही गांव वाले खेतों की तरफ दौड़े लेकिन उसे बुझाने में वह नाकाम रहे। इस बीच पछुवां हवा ने आग में घी का काम किया जिससे आग की भयावहता इतनी अधिक हो गयी थी कि कोई उसके नजदीक जाने की हिम्मत नहीं जुटा पा रहा था। आग की सूचना पर दो दमकल वाहन भी पहुंचे और ग्रामीणों की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत से आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

वहीं रतनपुरा ब्लाक के बलिया जिले के सीमावर्ती गांव विलासपुर में गेंहू की कटाई कर हार्वेस्टर से निकली चिंगारी से दोपहर तीन बजे खेत में आग लग गई। इससे किसान राजेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह, जई गोंड, संजय सिंह, मुख्तार गोंड का करीब आठ बीघा की फसल जलकर राख हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed