फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers submitted a memorandum on the collectorate

सपा कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन कर सौंपा ज्ञापन

Thu, 04 Feb 2021 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Thu, 04 Feb 2021 10:53 PM IST
विज्ञापन
SP workers submitted a memorandum on the collectorate
मऊ। सपा नेता की पिटाई के मामले में नामजद सभी आरोपियों की गिरफ्तारी न होने पर बृहस्पतिवार को जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश के नेतृत्व में कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने खुलेआम घुम रहें आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करते हुए जमकर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल को संबोधित मांगों का ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट जेएन सचान को सौंपा।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश ने सपा नेता पर हलावर आरोपियों के असलहे की जांच कराने के साथ निरस्त करने की मांग किया। बोले कलेक्ट्रेट नो आर्म्स जोन है, इसके बाद भी परिसर में असलहे का खुला प्रदर्शन कर रहें और प्रशासन मौन है। बोले प्रशासनको खुद इस मामले को गंभीरता से लेना चाहिए और लाइसेंस निरस्त कर करवाईकरनी चाहिए, ताकि भविष्य में इस तरह की घटना की पुनरावृत्ति न हो। लेकिन सच तो यह है कि आज प्रदेश के साथ साथ जिले की कानून व्यवस्था बदहाल हो चुकी है। अपराधी खुलेआम कानून की धज्जियां उड़ा रहे हैं, और कानून चुप है। बोले महेंद्र चौहान पर जिस तरह से हमला किया गया, उसको देखकर यह अनुमान लगाया जा सकता है कि जिले के अला अधिकारी ऐसे गुंडों को खुद संरक्षण देने का काम कर रहें हैं। बोले यदि जल्द ही अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं की गई तो पार्टी हर प्रकार का संघर्ष करने को बाध्य होगी। राष्ट्रीय सचिवरामहरि चौहान ने कहाकि महेंद्र चौहान के आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुईतो लड़ाई आर पार की होगी। ज्ञापन सौंपने के दौरान मुख्य रुप से पूर्व मंत्री राजेंद्र कुमार, लीलावती कुशवाहा, राम जतन राजभर, अल्ताफ़अंसारी, राजेंद्र मिश्रा, शैलेंद्र यादव साधू, कुद्दूस अंसारी, शिवप्रताप यादव मुन्ना, बैजनाथ पासवान, सुजीत सिंह, रामधनी यादव, अरशदजमाल, लालचंद यादव, रमेश दूबे, राम प्रकाश यादव, रामधनी चौहान, सीताराम कुशवाहा, राजकुमारयादव, जहीर सेराज, लालधर यादव, नन्हकू राजभर, गंगा चौहान, सुभाष चौहान, अनिल यादव, बन्ने खान, प्रेमचंद यादव,विनीत कुशवाहा, गौरव पांडेय, धीरज राजभर, आमान अहमद, दिलीप पांडेय,आदिनेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इनसेट
पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव पहुंच महेंद्र चौहान के घर
मऊ। समाजवादी पार्टी के पिछड़ा वर्ग के प्रदेश सचिव महेंद्र चौहान परकलेक्ट्रेट पर हुए जानलेवा हमले की सूचना मिलने पर बृहस्पतिवार की शाम पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव मुहम्मदाबाद गोहना स्थित ढाढाचवर गांव स्थित उनके घर पहुंचे। साथ ही महेंद्र चौहान को आश्वासन दिया बोले आज समाजवादी पार्टी का हर कार्यकर्ताउनके साथ है। पूर्व मंत्री दुर्गा प्रसाद यादव ने कहाकि आज पूरे प्रदेेश में अराजकता का माहौल है, इसके चलते जनता भयभीत है। आज जिस तरह से सपा नेता की पिटाई कलेक्ट्रेट परिसर में की गई, उससे स्पष्ट है कि सिस्टम भी अपराधियों के साथ है। पूर्व मंत्री ने घटना की निंदा कर चिंता जताया। बोले मुख्यमंत्री के नामपर अराजकतत्व जिस तरह से कानून को हाथ में लेकर इस तरह की घटना को अंजाम दे रहें है, उसेदेखकर यह प्रतीत हो रहा है कि जिले की कानून व्यवस्था नाम की कोई चीज नहीं है। बोले घटना प्रशासन के मुंह पर तमाचा है, लेकिन सपा चुप नहींबैठेगी, समय आने पर पाई पाई हिसाब लेने का काम करेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
रमांकात के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली पहुंची करणी सेना
मऊ। सपा नेता महेंद्र चौहान के साथ हुई मारपीट की घटना के बाद बुधवार को उनके घर पहुंचे पूर्व सांसद रमांकात ने करणी सेना के विरुद्घ बयान जारी किया था। इसबात की जानकारी होने पर करणी सेना के जिलाध्यक्ष देवेंद्र सिंह ने कहाकि जब जहां और जैसे चाहे रमाकांत उनसे मिल सकते है। इसके बाद देर शाम देवेंद्र सिंह रमाकांत यादव के विरुद्घ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे। तयहां उन्होंने रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए कोतवाली प्रभारी को तहरीर दिया। इसमें देवेंद्र ने रमाकांत पर राजपूतों पर अपशब्द बोलने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed