{"_id":"622a4a705ca45d09b62e86ec","slug":"sp-workers-stuck-till-the-last-moment-mau-news-vns642619041","type":"story","status":"publish","title_hn":"अंतिम समय तक जमे रहे सपा कार्यकर्ता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अंतिम समय तक जमे रहे सपा कार्यकर्ता
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। मतगणना स्थल पर सपा कार्यकर्ताओं ने टेंट लगाकर दो दिनों से निगरानी किया। मतगणना के दिन भी सपा जन टेंट में बैठकर चुनाव परिणाम की जानकारी लेते रहे। मतगणना स्थल के पास पुलिस का व्यापक बंदोबस्त था। पुलिस नवीन उपमंडी के पास से हाइवे से होकर बाइक से आने जाने वालों को रोक दे रही थी।
बसपा प्रत्याशियों के समर्थक भी कुछ देर तक बाहर बैठे थे और जैसे जैसे मतगणना के राउंड बढ़ते गए वैसे वैसे उनमें निराशा भी बढ़ती गई। दोपहर बाद उनके टेंट खाली हो गए। सबसे पहले मुहम्मदाबाद गोहना विधान सभा का चुनाव परिणाम आया। सपा प्रत्याशी राजेंद्र कुमार की जीत की घोषणा की गई। उनकी जीत की घोषणा से उनके समर्थकों ने खुशी जताया और बाहर निकलने पर उन्हें मालाओं से लाद दिया। उसके बाद घोसी विधान सभा के सपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान की जीत का समाचार बाहर आया। टेंट में बैठे उनके समर्थक, पार्टी नेता और कार्यकर्ता खुशी से उछल पड़े। चुनाव परिणाम जानने के बाद भाजपा प्रत्याशी विजय राजभर बाहर आए और समर्थकों संग चले गए। उन्होंने जनादेश का सम्मान करते हुए कहा कि घोसी की जनता ने दारा सिंह चौहान को प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दी है। उन्होंने बड़ी शालीनता अपनी पराजय स्वीकार की। इसी प्रकार मधुबन सीट से जीत दर्ज करने वाले भाजपा प्रत्याशी राम विलास चौहान भी समर्थकों के साथ बाहर निकले। उन्हें समर्थकों ने घेर लिया और मालाओं से लाद दिया। सबसे अंत में सुभासपा प्रत्याशी और मुख्तार अंसारी के बेटे अब्बास अंसारी का चुनाव परिणाम आया। जीत के बाद उनके बाहर निकलने पर समर्थकों ने उन्हें मालाओं से लाद दिया। चुनाव आयोग की गाइड लाइन के अनुसार बलिया मोड़ के काफी पहले से ही तीनों मार्गों पर पुलिस ने तगड़ी नाकेबंदी कर रखी थी। कोई भी वाहन नवीन उपमंडी की तरफ नहीं आ जा पा रहा था। कोपागंज वाली रोड पर डांड़ी के पास से ही बलिया मोड़ की तरफ कोई वाहन नहीं आ पा रहा था। उधर अदरी मोड़ से,भीटी और ढेकुलिया घाट पुल से बलियामोड़ की ओर वाहनों के आने जानेपर रोक लगाई गई थी।