फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers should not be afraid, everything will be accounted for: Rajiv

सपा कार्यकर्ता डरें नहीं, हर बात का होगा हिसाब : राजीव

Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:56 PM IST
विज्ञापन
SP workers should not be afraid, everything will be accounted for: Rajiv
मऊ। सपा के राष्ट्रीय सचिव राजीव राय ने मासिक बैठक के बाद कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि सत्ता के इशारे पर जिला प्रशासन सपा नेताओं को डराना चाहता है लेकिन वह अपना भ्रम निकाल दें। कहा कि जिस प्रकार जिले में सपा नेताओं को चिह्नित कर उनके घर गिराए जा रहे हैं और उन पर मुकदमे दर्ज किये जा रहे हैं, उसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन

कहा कि सीएम जब विपक्ष को गुंडा जैसे शब्दों से संबोधित करते हैं तो विपक्ष का यह सवाल उठाना लाजमी है कि जिस मुख्यमंत्री पर दर्जन भर से अधिक गंभीर आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं, फिर उसे किस शब्द से नवाजा जाएगा। कहा कि हताश भाजपा के लोग सपा नेताओं को कमजोर न समझें, सरकारें आती और जाती रहती हैं। सपा की सरकार बनने पर हर बात का हिसाब होगा। राजीव राय ने सभी सपा कार्यकर्ताओं से संघर्ष के मुद्दे पर एकजुट होकर शासन प्रशासन के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed