फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP workers celebrate birthdays

जन्मदिन पर मुलायम को बधाई

Sun, 22 Nov 2015 11:34 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Sun, 22 Nov 2015 11:34 PM IST
विज्ञापन
SP workers celebrate birthdays
सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का 77वां जन्मदिन रविवार को जिले में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान शहर से लेकर गांव तक जगह-जगह गोष्ठी एवं केक काटने का आयोजन हुआ। रात में कई स्थानों पर सांस्कृतिक कार्यक्रम भी हुए।
विज्ञापन



इस दौरान सपा नेताओं ने मुलायम सिंह यादव को समाजवाद का एक स्तंभ बताया। कहा कि आज इन्हीं की नीतियों पर समाजवाद का झंडा प्रदेश में बुलंद है। भविष्य में इस झंडे को कोई झुका न पाए इसके लिए कार्यकर्ताओं ने समाजवादी नीतियों पर चलने का संकल्प भी लिया।
विज्ञापन



पार्टी कार्यालय पर गाजेबाजे के साथ मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाया गया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष अंशा यादव ने केक काटकर हर्ष प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन



इस दौरान लोगों में मिष्ठान वितरित किया। जिला अस्पताल में मरीजों में फल एवं दूध वितरित किया गया। राजेंद्र यादव ने सरवां में एक हजार लोगों को इस अवसर पर भोजन कराया। इस दौरान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि 22 नवंबर 1939 को सैफई गांव में एक सामान्य परिवार में जन्में मुलायम सिंह यादव का पूरा जीवन समाजवाद की सेवा में गुजरा।


 वह नौ बार जेल गए और हमेशा किसानों एवं मजदूरों के सवाल पर लड़ते रहे। वह मुख्यमंत्री से लेकर भारत के रक्षा मंत्री तक के पदों पर पहुंचे। इस अवसर पर मुख्य रूप से एमएलसी रामजतन राजभर, अल्ताफ अंसारी, अरशद जमाल, रामधनी चौहान, अशोक यादव, देवनाथ, कुद्दुश अंसारी, हजारी आदि उपस्थित रहे।


परदहां ब्लाक के सरवां स्थित सुुखराम सिंह महाविद्यालय में सपा मुखिया की जयंती मनाई गई। इस दौरान डा. अमित सिंह सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे। समाजवादी महिला सभा की जिलाध्यक्ष संध्या यादव ने मर्यादपुर बाजार में कैंप लगाकर असहाय विकलांगों में कंबल वितरित किया।


 इस दौरान जिला पंचायत सदस्य पहलवान चौहान ने निशुल्क एंबुलेंस सेवा को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर मुसाफिर यादव, विजय शंकर यादव, हाफिज सरफराज, राजकुमार, मोहन यादव, शारदा राय, सुधाकर यादव, कल्पनाथ यादव आदि उपस्थित रहे।


समाजवादी पार्टी मजदूर सभा के प्रदेश सचिव रामचंद्र यादव के नेतृत्व में जोगरी स्थित मुलायम सिंह यादव इंटर कालेज में मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया। हाजी इरफान अंसारी के नेतृत्व में व्यापारियों ने भी मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन धूमधाम से मनाया।


 इस अवसर पर एखलाक अहमद, राहुल गुप्ता, मुखतार, ज्याउर्रहमान, इमाम अली आदि उपस्थित रहे। युवजन सभा के जिलाध्यक्ष अशोक यादव के नेतृत्व में मधुबन में पौधरोपण किया गया। इस अवसर पर राकेश शर्मा, अफजाल अंसारी आदि उपस्थित रहे।


बोझी बाजार ः बेलभद्रपुर गांव में सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का  जन्मदिन धूमधाम से मनाया गया।बड़रावं के पूर्व ब्लाक प्रमुख विद्युत प्रकाश  यादव ने केक काटा। संजय यादव, बृजेश यादव, अमरनाथ, बब्बन सिंह, सत्यजीत, सीपू यादव, प्रमोद यादव आदि रहे।



घोसी ः सपा विधायक सुधाकर सिंह के कार्यालय पर सपा  मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन केक काट कर मनाया गया। इस अवसर पर सुजीत सिंह, लालचन्द यादव, मुखलाल यादव, खुर्शीद खान, राजेंद्र  पांडेय, अशोक यादव, नेहाल, अभय तिवारी, हरेंद्र सिंह, लालचंद नेता, मेराज आदि उपस्थित रहे। रानीपुरः खुरहट बाजार स्थित सपा कार्यालय पर केक काटा गया।


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed