फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP will take out a padyatra in support of farmers

किसानों के समर्थन में सपा निकालेगी पदयात्रा

Sat, 05 Dec 2020 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 05 Dec 2020 10:53 PM IST
विज्ञापन
SP will take out a padyatra in support of farmers
नगर के बालनिकेतन स्थित समाजवादी पार्टी कार्यालय पर बैठक को संबोधित करते जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश ? - फोटो : MAU
मऊ। सपा कार्यालय पर शनिवार को धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में मासिक बैठक हुई। बैठक में किसानों की समस्या को लेकर सरकार के तानाशाही रवैये पर वक्ताओं ने चिंता जताई। किसानों के समर्थन में हर प्रकार से योगदान देने का संकल्प लिया। किसान आंदोलन के समर्थन में सात दिसंबर से पदयात्रा निकाल कर गांवों में किसानों से मिलकर सरकार के जनविरोधी नीतियों से अवगत कराने का निर्णय लिया गया।
विज्ञापन

जिला प्रशासन को भी चेताया कि अगर किसानों का धान नहीं खरीदा गया तो सपा जन क्रय केंद्रों पर भी धरना प्रदर्शन करने को बाध्य होंगे। पार्टी के राष्ट्रीय सचिव व राष्ट्रीय प्रवक्ता राजीव राय पर सत्ता के इशारे पर मुकदमा दर्ज कराने की नेताओं ने निंदा की। वक्ताओं ने कहा कि सपा नेताओं के उत्पीड़न करने, डराने की मंशा पर जिला प्रशासन ने रोक नहीं लगाई तो जेल भरो आंदोलन से भी सपा कार्यकर्ता पीछे हटने वाले नहीं हैं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि केंद्र और प्रदेश में चल रही डबल इंजन की सरकार किसानों को दोगुनी आय का प्रलोभन देकर उनकी आय आधी करने पर तुली हुई है। बिजली, खाद, डीजल, कीटनाशक आदि के मूल्यों में बेतहाशा वृद्धि कर जहां खेती को महंगा किया है वहीं उनकी फसल का उचित मूल्य न देकर पूंजीपतियों को लाभ पहुंचाने के लिए किसानों को उनकी फसल औने पौने दाम पर बेचने को विवश किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एमएलसी लीलावती कुशवाहा ने कहा कि आज किसान असंगठित होने के चलते हर स्थानों पर खून के आंसू रो रहे हैं। जहाँ के किसान संगठित हैं उनका हौसला बढ़ाना चाहिए। असंगठित क्षेत्र के किसानों को उनके अधिकार और फसल का उचित मूल्य दिलाने के लिए हर वर्ग के लोगों को किसानों के समर्थन में आगे आना चाहिए।

बैठक में राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान, पूर्व विधायक बैजनाथ पासवान, जिला महासचिव अब्दुल कुद्दूस अंसारी, दिनेश उर्फ गुड्डू चौधरी, सीताराम कुशवाहा, रामसमुझ पटेल, रमेश दुबे, रामधनी यादव,राम प्रकाश यादव बबलू, अमान अहमद, चन्द्र कान्त मौर्य,लालधर यादव, रामधनी चौहान, राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र चौहान,अशोक कुमार गोतम, रविन्द्र खरवार,जहीर सेराज, बन्ने खां आरती साहनी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed