फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP spot line 43 employees deployed at police stations

एसपी ने थानों पर तैनात 43 कर्मचारियों को किया लाइन हाजिर

Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jun 2020 06:54 PM IST
विज्ञापन
SP spot line 43 employees deployed at police stations
मऊ। पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने जिले में कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने के लिए सोमवार की देर शाम 43 पुलिसकर्मियों को लाइन हाजिर कर दिया है। वही पुलिस लाइन में मौजूद 13 पुलिसकर्मियों के साथ 12 वाहन चालकों को विभिन्न थानों पर तैनात किया। एसपी की तरफ से एक साथ इतनी बड़ी कार्रवाई किए जाने से पुलिस महकमें में हड़कंप मचा है। पुलिस कार्यालय से मिली सूचना के अनुसार पुलिस अधीक्षक अनुराग आर्य ने सोमवार की शाम कोपागंज थाने में तैनात सिपाही मनोज कुमार सिंह को का थानांतरण पुलिस लाइन कर दिया। वही मधुबन थाने में तैनात ओमप्रकाश दूबे, सरायलखंसी थाने में तैनात मनोज कुमार सिंह, दोहरीघाट थाने में तैनात धर्मेंद्र सिंह ,श्रवण कुमार सिंह, विशाल सिंह, दिनेश कुमार प्रजापति, संजीव प्रसाद, संतोष यादव, अंकुर यादव, नागेश्वर तथा रानीपुर थाने में तैनात अशोक कुमार चौधरी, शहर कोतवाली में तैनात अभिमन्यु सिंह, हिमांशु सिंह, लक्ष्मीकांत यादव, अमित पटेल तथा सरायलखंसी थाने में तैनात रिंकू कुमार, दक्षिण टोला थाने में तैनात अभिमन्यु मिश्रा, कन्हैया चौहान, चिरैयाकोट थाने में तैनात राममिलन यादव, कामेश्वर उपाध्याय, ऋषिकेश यादव, अरविंद कुमार, कोपागंज थाने में तैनात अमरनाथ, अजय कुमार सिंह, कोतवाली घोसी में तैनात शकील अहमद ,कांत लाल, विनोद कुमार यादव, जोगेश्वर सिंह ,अतुल प्रताप सिंह, कप्तान सिंह तथा मधुबन थाने में तैनात शशि कुमार यादव, प्रदीप कुमार यादव, दीपांशु सिंह, रविकांत यादव को लाइन हाजिर किया। इसी क्रम में रानीपुर थाना में तैनात राधेश्याम, कोतवाली मोहम्मदाबाद गोहना में तैनात रणजीत यादव और सौरव यादव तथा हलधरपुर थाना में तैनात शिवबचन यादव, संदीप उपाध्याय को भी लाइन हाजिर किया। एसपी ने पुलिस लाइन में तैनात एचसीपी लक्ष्मण सिंह को शहर कोतवाली में, रविंद्र कुमार को शहर कोतवाली में शिवनारायण को कोतवाली घोसी में, आनंद सिंह को दोहरीघाट ,धीरेंद्र यादव को कोपागंज ,आलोक यादव को रानीपुर, विनोद यादव को कोतवाली मोहम्ममदाबाद, हरेंद्र पटेल को मधुबन, सचिन यादव को दक्षिण टोला तथा महिला आरक्षीगण राखी और रेखा देवी को महिला थाने में स्थानांतरित करने का आदेश। इसी क्रम में कई चालकों का भी स्थानांतरण किया है। इसमें अपर पुलिस पर पुलिस अधीक्षक के वाहन चालक खिसियावन यादव को घोसी थाने, पुलिस लाइन में तैनात चालक प्रवेश कुमार सिंह को शहर कोतवाली, चालक ओमप्रकाश राय को सरायलखंसी से चिरैयाकोट, चालक गोविंद जी राय को मोहम्मदाबाद से हलधरपुर, चालक सूर्यनाथ यादव को चिरैयाकोट से पुलिस लाइन, चालक रमेश राय को कोतवाली घोसी से रानीपुर, चालक मुन्ना राजभर को मधुबन से थाना सरायलखंसी, चालक कल्पनाथ यादव को थाना रानीपुर से पुलिस लाइन, चालक विनोद कुमार यादव को पुलिस लाइन से वाहन चालक सीओ घोसी, चालक रामसेवक यादव को पुलिस लाइन से दक्षिण टोला, चालक मोहन सिंह यादव को घोसी से चालक थाना मधुबन, चालक कैलाश यादव को सीओ मोहम्मदाबाद गोहाना से चालक अपर पुलिस अधीक्षक, चालक संतोष कुमार सिंह को शहर कोतवाली से सीओ मोहम्मदाबाद, रविंदर कुमार यादव को हलधरपुर से पुलिस लाइन तथा चालक अजय कुमार यादव को पुलिस लाइन से कोतवाली मोहम्मदाबादगोहना स्थानांतरित करने का आदेश जारी किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed