फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP's people are being targeted: Dharmaprakash

सपा के लोगों को बनाया जा रहा निशाना : धर्मप्रकाश

Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Mar 2021 10:37 PM IST
विज्ञापन
SP's people are being targeted: Dharmaprakash
मऊ। सपा की मासिक बैठक शनिवार को कार्यालय के सभाकक्ष में जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में बीजेपी की तानाशाही नीतियों की आलोचना की गई। बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि बीजेपी की किसान विरोधी, जनविरोधी नीतियों से लोग आजिज आ चुके हैं। आज जिस प्रकार प्रदेश में हत्या, लूट, बलात्कार की घटनाएं हो रही हैं उससे यह प्रतीत हो रहा है कि प्रदेश सरकार का कानून ब्यवस्था पर नियंत्रण नहीं रह गया है। भाजपा शासन में जानबूझ कर सपा से जुड़े लोगों को निशाना बनाया जा रहा है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय सचिव रामहरि चौहान ने कहा कि बीजेपी ने अच्छे दिन का सपना दिखाकर देश को बुरे दौर में लाकर खड़ा कर दिया है। आसमान छूती महंगाई ने आम आदमी को आगे बढ़ने के बजाय उसे पीछे धकेल दिया है। डीजल, पेट्रोल, रसोई गैस के दामों ने मध्यम वर्ग को सोचने पर विवश कर दिया है कि उसने बीजेपी की सरकार को सत्ता में लाकर बहुत बड़ी भूल की है। बैठक को पूर्व मंत्री राजेंद्र राम, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, सीताराम कुशवाहा, दिनेश यादव गुड्डू, रमेश दुबे, गंगा चौहान, राजेन्द्र यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, महेंद्र चौहान, वीरेंद्र चौहान, रणधीर सिंह, शोभा श्रीवास्तव रामधनी चौहान, डॉ ओमप्रकाश यादव, गौरव पांडेय, योगेंद्र यादव, मोहन यादव, राहुल निषाद, शाहनवाज अहमद, लालधर यादव, अतुल राय, बन्ने खां, विनोद साहनी, राघवेंद्र सिंह घूरा, महेंद्र यादव आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed