{"_id":"5e1a18648ebc3e87d171e64b","slug":"sp-people-will-join-the-all-party-strike-against-caa-ncr-npr-mau-news-vns5046925128","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएए, एनसीआर, एनपीआर के विरोध में सपा जन शामिल होंगे सर्वदलीय धरने में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएए, एनसीआर, एनपीआर के विरोध में सपा जन शामिल होंगे सर्वदलीय धरने में
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मऊ। सपा कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में शनिवार को बैठक हुई। बैठक में सीएए, एनसीआर, एनपीआर के विरोध में आगामी 13 जनवरी को होने वाली सर्वदलीय धरने में शामिल होने का निर्णय लिया गया। सपा नेताओं ने संविधान विरोधी काले कानून का जोरदार तरीके से शांतिपूर्वक विरोध करने का आह्वान किया।
धर्मप्रकाश यादव ने कहाकि केंद्र की भाजपा की सरकार एक के बाद एक साम्प्रदायिक मुद्दों को खड़ा करके बेरोजगारी, महँगाई, भ्रष्टाचार और गिरती अर्थब्यवस्था जैसे असल मुुद्दों से जनता का ध्यान हटाना चाहती है। सरकार को आम आदमी के दुख दर्द से कोई लेना देना नहीं है। कहाकि यह पहली ऐसी सरकार है जिसके विरोध में हिंदुस्तान के करोडों युवा से बुजुर्ग खड़े हो गए हैं। कहा कि सरकार जन भावनाओं को कुचलकर एक के बाद एक नये नया कानून बना रही है। कहाकि सीएए, एनआरसी, एनपीआर से देश में सभी को लाइन में खड़ा करके असमवासियों की तरह सभी को खून के आंसू रुलाना चाहती है।
कहाकि पार्टी ने इन बिदुओं को लेकर संघर्ष का निर्णय लिया है बैठक में अरशद जमाल, पूर्व जिलाध्यक्ष शैलेन्द्र यादव साधू, अल्ताफ अंसारी, राजेन्द्र मिश्रा, शिवप्रताप यादव मुन्ना,निवर्तमान जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, रामधनी यादव,पूर्व वाधायक बैजनाथ पासवान,घोसी ब्लाक प्रमुख सुजीत सिंह, वीरेंद्र चौहान,अशोक कुमार गौतम, आदि नेताओं ने अपने विचार व्यक्त किए। नेताओं ने कहाकि अगर प्रशासन ने जनता की आवाज को दबाने की कोशिश की तो सपा जन जेल भरने से भी पीछे नहीं हटेंगे। बैठक में अशोक यादव,वीरेंद्र यादव लोहिया, संजय चौधरी,जहीर सेराज,रामधनी चौहान,रामशबद यादव,इन्द्र कैलाश यादव,राम प्रकाश यादव, डॉ ओमप्रकाश यादव,रामदरश यादव,मन्नान आदि उपस्थित रहे।