फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP people cursed the policies of the state government

सपा जनों ने प्रदेश सरकार की नीतियों को कोसा

Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 06 Nov 2021 10:27 PM IST
विज्ञापन
SP people cursed the policies of the state government
मऊ। समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं की मासिक बैठक शनिवार को पार्टी कार्यालय पर निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में संगठन की मजबूती,प्रदेश और केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों और प्रदेश में 2022 में फिर सपा की सरकार बनाने की रणनीतियों पर चर्चा की गई।
विज्ञापन

बैठक निवर्तमान जिलाध्यक्ष धर्मप्रकाश यादव ने कहा कि आज देश और प्रदेश में बीजेपी की गलत नीतियों के चलते न सिर्फ आपसी भाईचारा बिगड़ा है बल्कि सरकार हर मुद्दों पर फेल हुई। महंगाई अपने चरम पर है, बेरोजगारी से देश की आर्थिक व्यवस्था चरमरा गई है। आम आदमी दो वक्त की रोटी के लिए परेशान हैं, नौकरियां छीनी जा रही है, रोजगार के अवसर पैदा नहीं होने दिए जा रहे हैं। ऐसे में लोगों की उम्मीद प्रदेश में अखिलेश यादव को दुबारा मुख्यमंत्री बनाने की है।
विज्ञापन

उन्होंने सभी पदाधिकारियों को इस मिशन में मुस्तैदी से लगने का आह्वान किया। सभी विधानसभाध्यक्षों को यथाशीघ्र कमेटी गठित करने के बाद सेक्टर और बूथ की कमेटियों को दुरुस्त करने को कहा। इसके लिए सभी को पार्टी के वरिष्ठ नेताओं का सहयोग भी लेने का सुझाव दिया। इसके अलावा निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित तिथियों पर सभी नेताओं, पार्टी के बूथ और सेक्टर अध्यक्षों से कहा कि वे अधिक से अधिक नये मतदाताओं के नाम बढ़ाएं और फर्जी वोटरों को हटवाने को कहा। कार्यक्रम में कांग्रेस नेता अबुबकर अंसारी अपने कई साथियों के साथ पार्टी की सदस्यता ग्रहण किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक को पूर्व विधायक उमेशचंद्र पांडेय, पूर्व मंत्री राजेन्द्र कुमार, पूर्व जिलाध्यक्ष शिवप्रताप यादव मुन्ना, शैलेंद्र यादव साधू,जिला महासचिव कुद्दूस अंसारी, नन्हकू राजभर, सीताराम कुशवाहा, वीरेंद्र चौहान, गंगा चौहान, रमेश दूबे, महेंद्र चौहान, रविंद्र खरवार, रामधनी यादव, वीरेंद्र यादव लोहिया, रामधनी चौहान,जयप्रकाश यादव ने संबोधित किया।
सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाएं
मधुबन (मऊ)। नगर पंचायत के सपा कैम्प कार्यालय पर 2022 के विधानसभा चुनाव में कार्यकर्ताओं की जवाबदेही निश्चित करने के लिए समीक्षा बैठक हुई। बैठक में नगर पंचायत अध्यक्ष अमिला वंदना गुप्ता ने कहा कि सपा की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रत्येक कार्यकर्ता जुट जाएं। कहा कि भाजपा सरकार की गलत नीतियों के चलते जनता त्राहि-त्राहि कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार में किसान, व्यापारी, छात्र, मजदूर सभी परेशान हैं।महिलाएं सुरक्षित नहीं हैं, लूट खसोट चरम पर है।

कहा कि भाजपा सिर्फ संप्रदायिक ताकतों को बढ़ावा देने में जुटी है। पूर्व ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चन्द्रमणि यादव गुड्डू ने कहा कि भाजपा की कुटिल चालों को जनता जान चुकी है तथा इसका जबाब देने के लिए तैयार बैठी है। बैठक को को-आपरेटिव बैंक के पूर्व चेयरमैन दूधनाथ यादव, रामायन यादव आदि ने संबोधित किया। इस अवसर पर पूर्व चेयरमैन अजय गुप्ता, सुनीता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed