फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP MP Rajiv Rai from Ghosi threat on phone in mau

Mau News: घोसी से सपा सांसद राजीव राय को फोन पर मिली धमकी, केस दर्ज कर जांच में जुटी पुलिस

Thu, 26 Sep 2024 04:15 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मऊ।
अमर उजाला नेटवर्क, मऊ। Published by: प्रगति चंद Updated Thu, 26 Sep 2024 04:15 PM IST
सार

मऊ जिले की पुलिस ने घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय को धमकी देने के मामले में अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुटी है। 

विज्ञापन
SP MP Rajiv Rai from Ghosi threat on phone in mau
घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले की घोसी लोकसभा सीट से सांसद राजीव राय को फोन पर धमकी देने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले में सांसद ने पुलिस अधीक्षक को अवगत कराया, जहां सरायलंखसी पुलिस मामले में आरोपी के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन


पुलिस अधीक्षक इलामारन जी ने बताया कि सांसद राजीव राय द्वारा सूचना दी गई कि बीते 20 सितंबर को सुबह 10.11 बजे उसके मोबाइल फोन पर पर कॉल आई। फोन उठाने पर आरोपी द्वारा सांसद को धमकी दी गई। इसकी सूचना सांसद ने पुलिस को दी। जिसके बाद सरायलंखसी पुलिस ने गत दिवस मामला दर्ज किया। 
विज्ञापन


वहीं सांसद राजीव राय ने बताया कि उन्हें एक नंबर से कई बार फोन आ रहा था, फोन उठाने पर उन्हें धमकी दी गई। इस मामले में पुलिस को अवगत करा दिया गया है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed