फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leader sought permission to protest against SDMSP leader sought permission to protest against SDM

Mau News: सपा नेता ने एसडीएम के खिलाफ प्रदर्शन करने की मांगी अनुमति

Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 21 Jun 2025 11:18 PM IST
विज्ञापन
SP leader sought permission to protest against SDMSP leader sought permission to protest against SDM
एसडीएम और मधुबन-सपा नेता के बीच 18 दिन बीतने के बाद भी विवाद थमता नहीं दिख रहा है। इस मामले में सपा नेता राजेंद्र मिश्रा ने एसपी को एक पत्रक सौंपा है, जिसमें तीस जून को एसडीएम के खिलाफ आमरण अनशन करने और अपने साथ हुई अभद्रता के खिलाफ प्रदर्शन की मांग की है। उधर इस मामले में को लेकर मधुबन कस्बा सहित पूरे जिले में चर्चा शुरू हो गई है। सपा के पूर्व विधानसभा प्रत्यासी राजेंद्र मिश्रा ने बताया कि एसपी इलामारन जी को शनिवार को पत्रक सौंपा गया है। आगामी 30 जून को इस मामले को लेकर शांति तरीके धरना-प्रदर्शन और आमरण अनशन करने की अनुमति की मांगी गई है। बीते 3 जून को दोपहर में वह पार्टी कार्यकर्ता के साथ उपजिलाधिकारी से मिले। तहसील में हो रहे भ्रष्टाचार व कार्यरत एक लेखपाल के किए गए भ्रष्टाचार के बावत उपजिलाधिकारी से जनसमस्या को अवगत कराने का प्रयास किया। लेकिन उप जिलाधिकारी ने उन्हें गुंडा और दलाल कहा। आरोप लगाया कि उप जिलाधिकारी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष को भी अपने चैंबर से बाहर आकर अपशब्द भाषा का प्रयोग करते हुए अपमानित किए। इससे पूर्व विधायक और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष व सपा कार्यकर्ता काफी नाराज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed