फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leader Naseem Khan died under suspicious circumstances, had gone to friend's house for Holi party

Mau: सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, होली की पार्टी में दोस्त के घर गए थे

Thu, 09 Mar 2023 12:26 PM IST
किरन रौतेला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ Published by: किरन रौतेला Updated Thu, 09 Mar 2023 12:26 PM IST
सार

कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सपा नेता नसीम खान बुधवार की शाम अपने दोस्त के घर हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव में होली की पार्टी में शामिल होने गये थे। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में नसीम खान की मौत हो गई। वहीं से दोस्तों ने नसीम खान के घर सूचना दी।

विज्ञापन
SP leader Naseem Khan died under suspicious circumstances, had gone to friend's house for Holi party
सपा नेता नसीम खान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ में कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव में बुधवार की शाम सपा नेता नसीम खान (45) पुत्र स्वर्गीय इमरान खान की संदिग्ध परिस्थितियों में दोस्त के घर मौत से कोहराम मच गया। 

विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कोपागंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव निवासी सपा नेता नसीम खान बुधवार की शाम अपने दोस्त के घर हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव में होली की पार्टी में शामिल होने गये थे। जहां पर संदिग्ध परिस्थितियों में नसीम खान की मौत हो गई। वहीं से दोस्तों ने नसीम खान के घर सूचना दी। नसीम खान अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ में महासचिव के पद पर कार्यरत थे। 
विज्ञापन

मौके पर नसीम खान के दोनों भाई अजीम खान,तहसीम खां हलधरपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर बुलंद गांव गए। वहां से अपने भाई नसीम खान को लेकर पहसा स्थित एक अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने कहा कि इनकी पल्स नहीं चल रही है। वहां से दोनों भाई दूसरे अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने नसीम खान को मृत घोषित कर दिया। उसके बाद शव को लेकर घर वापस चले आए। गांव में तरह-तरह की चर्चा हो रही है। मृतक सपा नेता के तीन पुत्र व एक पुत्री और पत्नी है। सब का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन

थानाध्यक्ष कोपागंज अमित मिश्रा ने बताया कि नसीम खान अपने दोस्तों के साथ पार्टी में गए थे। वहीं उनकी हालत बिगड़ी, परिजन अस्पताल ले गए जहां डाक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। शव को कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए भेजा जा रहा है और मामले में छानबीन की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed