फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP leader brushes

पैरवी लेकर थाने पहुंचे सपा नेता से दरोगा की भिड़ंत

Mon, 15 Jun 2015 12:10 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ
ब्यूरो, अमर उजाला, मऊ Updated Mon, 15 Jun 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
 SP leader brushes
 जमीन विवाद की पैरवी लेकर दोहरीघाट थाने पहुंचे सपा नेता की दरोगा से तकरार हो गई। इससे गुस्साए सपाजन ने जमकर हंगामा किया।
विज्ञापन



सूचना पाकर मौके पर सपा के वरिष्ठ नेता भी पहुंच गए और एसआई के विरुद्ध केस दर्ज करने की मांग करने लगे। घंटों तकझक के बाद भी कोई हल नहीं निकला। मौके पर सीओ ने मामले मामला शांत कराया।


दोहरीघाट थाना क्षेत्र के च्यूटीडाड़ गांव में एक भूमि को लेकर हुए विवाद में पैरवी करने के लिए सपा नेता शैलेश यादव एक महिला को लेकर थाने पहुंचे। महिला की तहरीर के बाद विपक्षियों पर मुकदमा दर्ज कर उनके खिलाफ त्वरित कार्रवाई करने की पुलिस से मांग करने लगे।
विज्ञापन



इसपर हलका के दरोगा ने यक कहकर त्वरित कार्रवाई से इनकार किया कि विवाद में दोनों पक्षों का सुना जाएगा। कार्रवाई दोनों पक्षों से होगी। इसी बात को लेकर सपा नेता से दरोगा की नोकझोंक हो गई और मामला गरमा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन



 इसपर पुलिस ने सपा नेता शैलेश यादव सहित दो को हिरासत में ले लिया। इसकी सूचना पाकर मौके पर दर्जनों सपाजन जुट गए। थाने पर सपा नेता राजेंद्र मिश्रा सहित पहुंचे सैकड़ों समर्थकों से एक बार फिर पुलिस की तकझक बढ़ गई। थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र ने इसकी सूचना उच्चाधिकारियों को दी। सूचना पाकर मौके पर सीओ डा. अजय कुमार पहुंचे। सपा नेताओं एवं थाने के दरोगा सहित थानाध्यक्ष के बीच बातचीत कर मामले का शांत कराया।


 सपा नेताओं की मांग पर दरोगा के विरुद्ध जांच कर कार्रवाई का आश्वासन सीओ ने दिया। इसके बाद हिरासत में लिए गए शैलेश को भी छोड़ दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed