फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP got the advantage of outsider vs local

Mau News: बाहरी बनाम स्थानीय का सपा को मिला फायदा

Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 09 Sep 2023 12:03 AM IST
विज्ञापन
SP got the advantage of outsider vs local
मऊ /घोसी। उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह ने अब तक की सबसे बड़ी जीत हासिल की। बीते वर्ष विधानसभा चुनाव में एक लाख 8 हजार 430 वोट पाने वाले दारा सिंह चौहान इस बार 81,668 सिमट कर रह गए। जबकि सुधाकर ने 1,24,427 वोट पाकर 42 हजार 759 वोट से सबसे बड़ी जीत हासिल की। इससे पहले बड़ी जीत का रिकार्ड वर्तमान सदर विधायक अब्बास अंसारी का है, जिन्होंने 38,116 वोटों से भाजपा प्रत्याशी को हराया था। वोटरों की नाराजगी का परिणाम है कि 2022 के विधानसभा चुनाव में सपा से एक लाख से अधिक वोट पाने वाले दारासिंह चौहान की एकतरफा हार हुई। घोसी विधानसभा उपचुनाव में सपा प्रत्याशी सुधाकर सिंह की जीत का सबसे बड़ा कारण भाजपा प्रत्याशी दारा सिंह चौहान द्वारा क्षेत्र की उपेक्षा और लोगों के बीच न आना रहा। वहीं, स्थानीय प्रत्याशी को लेकर भी लोगों में झुकाव रहा कि सपा प्रत्याशी के जीत हुई।
विज्ञापन

उप चुनाव में मतदान से पहले के तीन दिनों में अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों को परेशान करने की बात के चलते अल्पसंख्यक समुदाय के मतदाताओं का झुकाव सपा प्रत्याशी की ओर हुआ। माना जा रहा है कि बसपा के समर्थकों ने भी सुधाकर सिंह के पक्ष में वोटिंग की। दूसरी तरफ भाजपा टीम बाहरी प्रत्याशी के विरोध को ठीक से नहीं समझ सकी और हार का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

2022 में भाजपा से त्यागपत्र देकर सपा से चुनाव लड़कर विधायक बने दारासिंह चौहान द्वारा एक बार फिर सपा और विधायकी से त्यागपत्र देकर पाला बदलने को लेकर जनता में आक्रोश था। जनता पर पुनः चुनाव लादना दारासिंह चौहान के लिए हार का कारण बना। जबकि सुधाकर के स्थानीय होने और शुरू से ही एक पार्टी के प्रति निष्ठावान रहने, घोसी में लोगों के बीच उपलब्धता रहने से उनके प्रति लोगों में विश्वास बना रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed