फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP directed for quality disposal of applications

एसपी ने प्रार्थना पत्रों का गुणवत्तापरक निस्तारण करने का दिया निर्देश

Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sat, 14 May 2022 11:21 PM IST
विज्ञापन
SP directed for quality disposal of applications
मऊ। जिले के समस्त थानों पर शनिवार को समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें पुलिस अधीक्षक सुशील घुले ने थाना सरायलखंसी तथा घोसी पर जन सुनवाई की। इसमें सरायलखंसी में जहां पुलिस अधीक्षक के मौजूद होने से कुल 20 तो घोसी में 28 प्रार्थना पत्र पड़े। इसमें दोनों थानों में एक-एक मामलों का निस्तारण हुआ। पुलिस अधीक्षक ने शिकायतों के अतिशीघ्र व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के लिए संबंधित को निर्देशित किया। इस पर पुलिस व राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र में रवाना हो गईं।
विज्ञापन

समस्त थानों पर पड़े प्रार्थना पत्रों पर नजर डाला जाए तो थाना चिरैयाकोट में कुल 11 प्रार्थना पत्र पड़े। निस्तारण शून्य रहा। थाना दक्षिणटोला में पांच मामले के मुकाबले तीन मामले का निस्तारण हुआ। दोहरीघाट थाने में दो के मुकाबले एक का निस्तारण हुआ। घोसी में कुल 28 के मुकाबले एक का निस्तारण हुआ। हलधरपुर में कुल 17 के मुकाबले निस्तारण शून्य रहा। कोपागंज में कुल छह के मुकाबले निस्तारण एक, थाना कोतवाली में छह के मुकाबले निस्तारण एक रहा। थाना मधुबन में 14 के मुकाबले निस्तारण शून्य रहा। थाना मुहम्मदाबाद में कुल 21 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण शून्य रहा। थाना रानीपुर में कुल दो प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण एक भी नहीं हुआ। थाना सरायलखंसी में कुल 20 प्रार्थना पत्र पड़े, निस्तारण एक, थाना रामपुर में कुल नौ प्रार्थना पत्र पड़े, तीन मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया गया। अन्य प्रार्थनापत्रों के निस्तारण के लिए पुलिस तथा राजस्व विभाग की टीमें क्षेत्र में रवाना हो गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed