फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   SP did not hold a meeting before Muharram

Mau News: मोहर्रम से पहले एसपी न की बैठक, दस बिंदुओं को लेकर दिया निर्देश

Fri, 27 Jun 2025 11:30 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Fri, 27 Jun 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
SP did not hold a meeting before Muharram
पुलिस लाइन सभागार में बृहस्तपतिवार को मोहर्रम त्योहार को लेकर एसपी इलामारन जी की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। एसपी ने बैठक में सुरक्षा व्यवस्था को लेकर दस बिंदुओं पर पुलिस अधिकारियों से चर्चा कर उन्हें आवश्यक दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में एसपी ने कहा कि किसी भी गंभीर घटना पर उसका तत्काल निरीक्षण करे। साथ ही जनशिकायतों/आईजीआरएस प्रार्थना पत्रों का समय सीमा में निस्तारण करे। अपराधों को रोकने के लिए पैदल गस्त और पिकेट की व्यवस्था सुनिश्चित करे। साथ बीट व्यवस्था प्रणाली को और अधिक सुदृढ़ करने का निर्देश दिया। त्योहार को लेकर पहले संलिप्त रहे अपराधियों का अभियान चलाकर सत्यापन करने की बात कही। साथ ही मोहर्रम के अवसर पर भीड़-भाड़ वाले स्थानों पर गस्त/पिकेट की व्यवस्था के साथ सोशल मीडिया पर सतर्क दृष्टि बनायें रखने और अफवाहों का तुरंत खंडन करने की बात कही। जिले के सभी बारह थानों में पीस कमेटी मीटिंग का आयोजन कर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। एसपी ने ताजिया में आने-जाने वाले रुट और करबला का भौतिक निरीक्षण करने की बात कही। बैठक में एएसपी महेश सिंह अत्री सहित सभी अधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed