फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Sons of former head beaten

पूर्व प्रधान के पुत्रों को पीटा, प्रदर्शन

Fri, 02 Jan 2015 11:33 PM IST
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला
ब्यूरो, मऊ, अमर उजाला Updated Fri, 02 Jan 2015 11:33 PM IST
विज्ञापन
Sons of former head beaten
थाना क्षेत्र के दरगाह बाजार में निर्माणाधीन नाले से होकर आटाे ले जाने को लेकर विवाद हो गया। चालक ने कुछ मनबढ़ों के साथ मिलकर एक दूकान में घुसकर पूर्व प्रधान के बेटों की पिटाई कर दी।
विज्ञापन


सरेआम की गई गुंडागर्दी के विरोध में आक्रोशित दूकानदार सड़क पर उतर आए और दोहरीघाट दरगाह मधुबन मुख्य मार्ग जाम कर दिया। आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की मांग करने लगे।
विज्ञापन


दरगाह इंटर कालेज के पास गंाव के पूर्व प्रधान लखीचंद गुप्ता की मिठाई और मोबाइल की दूकानें हैं। मिठाई की दूकान पर पूर्व प्रधान का बेटा अभय शंकर और मोबाइल की दूकान पर कौशल बैठता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


शुक्रवार को लगभग दस बजे ग्राम सभा सिकड़ीकोल निवासी जय प्रकाश सिंह आटो लेकर निर्माणाधीन नाले से होकर गुजरने लगा। पूर्व प्रधान लखीचंद ने नाले के टूटने का खतरा बताते हुए दूसरे रास्ते से ले जाने को कहा।

यह बात आटो के चालक को नागवार लगी । कुछ देर बाद वह अपने कई साथियों को लेकर पूर्व प्रधान की दूकान  पर आ पहुंचा और वहा बैठे पूर्व प्रधान के बेेटे कौशल की पिटाई करने लगा।

 उसे बचाने का प्रयास कर रहे अभय शंकर की भी दबंगों ने जमकर पिटाई कर दी। सरे बाजार की गई इस दबंगई की चर्चा पूरे बाजार में धीरे धीरे फैल गई।

घटना से नाराज बाजार के दूकानदार अपनी दूकानें बंद कर आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग करने लगे। जिस समय जाम चल रहा था, उसी समय उपजिलाधिकारी मधुबन उसी रास्ते से गुजर रहे थे।

जाम की जानकारी मिलते ही वेे वापस लौट गए। उनके निर्देश पर लगभग एक घंटे बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आश्वासन दिया तब जाकर जाम समाप्त हुआ।


  जाम करने वालों में ग्राम प्रधान मनोज वर्मा , लखीचंद गुप्ता, नूर आलम,लालजी, शिवदयाल और गुलाब आदि सैकडा़ें लोग शामिल रहे। इस बावत थानाध्यक्ष परमानंद मिश्र का कहना है कि तहरीर मिल गई है।

आरोपियों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर  पुलिस गिरफ्तारी करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed