फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son works outside, daughter-in-law doesn't cook... please get me justice.

Mau News: बेटा बाहर नौकरी करता है, बहू नहीं बनाती खाना.... मुझे दिलाएं इंसाफ

Sun, 24 Dec 2023 10:53 PM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Sun, 24 Dec 2023 10:53 PM IST
विज्ञापन
Son works outside, daughter-in-law doesn't cook... please get me justice.
मऊ। पुलिस लाइन सभागार में रविवार को परिवार परामर्श की बैठक आयोजित हुई। इसमें 43 मामले आए, जिसमें 15 मामलों का निस्तारण किया गया। वहीं इस दौरान चार दंपतियों ने विवाद को भुलाकर साथ रहने को तैयार हुए।
विज्ञापन

बैठक में एक महिला फरियादी ने अपनी बहु के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए कहा कि मेरा बेटा काम के सिलसिले में बाहर रहता है। मेरी बहु न तो समय पर भोजन बनाती है न ही उसे ही देती है।इतना ही नहीं मेरी सेवा भी ढंग से नहीं करती है। मांग की मेरे को इंसाफ दिलाए। इस मामले में दोनों पक्षों को परिवार परामर्श के सदस्यों ने समझाकर सुलह कराया। इस दौरान पांच मामलों में परिवार परामर्श के सदस्यों ने मुकदमा दर्ज कराने का निर्णय लिया। पांच मामलों में फाइलें बंद करने का निर्णय लिया गया। बैठक में अर्चना उपाध्याय, सर्वेश दूबे, शाहिद पैरिस, मौलवी अरशद, महिला थानाध्यक्ष कंचन मौर्य, आरक्षी पुष्पा गुप्ता, करिश्मा राय मौजूद रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed