{"_id":"65be042120affcad820698fe","slug":"son-killed-father-in-minor-dispute-in-family-in-mau-2024-02-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"बेटे ने की पिता की हत्या: ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद को लेकर हुआ था नाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बेटे ने की पिता की हत्या: ताबड़तोड़ चाकू से वार कर उतारा मौत के घाट, आपसी विवाद को लेकर हुआ था नाराज
Sat, 03 Feb 2024 02:45 PM IST
प्रगति चंद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मऊ
Published by: प्रगति चंद
Updated Sat, 03 Feb 2024 02:45 PM IST
सार
उत्तर प्रदेश के मऊ जिले की घटना है। दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में आपसी विवाद में बेटे ने पिता पर कई बार चाकू से वार कर दिया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Mau news
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मऊ जिले के दोहरीघाट थाना क्षेत्र के बड़की बारी गांव में शनिवार की दोपहर आपसी कहासुनी के दौरान एक बेटे ने अपने पिता की चाकू मारकर हत्या कर दी। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना को लेकर गांव में हड़कंप मचा है। घरवालों की चीख पुकार से पूरा मोहल्ला गमगीन हो गया है।
विज्ञापन
दोहरीघाट एसओ कल्पना मिश्रा ने बताया कि मृतक की शिनाख्त बड़कीबारी गांव निवासी जीता यादव (65) के रूप में हुई। जीता की उसके बेटे अभिषेक से शनिवार को किसी बात को लेकर कहासुनी हो गई। बात बढ़ने पर उसके बड़े बेटे अखिलेश ने चाकू से उस पर वार कर दिया। परिवार के लोग कुछ समझ पाते तबतक चाकू के कई वार से जीता यादव की मौके पर मौत हो गई। एसओ ने बताया कि तहरीर अभी मिली नहीं है, पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन