{"_id":"5d87b75c8ebc3e93d8447d79","slug":"son-in-law-paid-two-lakhs-to-get-the-land-mau-news-vns4852887200","type":"story","status":"publish","title_hn":"जमीन दिलाने में दामाद को लगाई दो लाख की चपत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जमीन दिलाने में दामाद को लगाई दो लाख की चपत
विज्ञापन
रतनपुरा। एक ससुर ने अपने ही दामाद को जमीन दिलाने के मामले में दो लाख की दलाली खा ली। प्रकरण का खुलासा होने पर जहां ससुर की जग हंसाई हुई, वहीं ससुर और दामाद के रिश्ते में भी खटास आ गई। जानकारी होने पर दामाद ने ससुर के विरुद्ध पुलिस को तहरीर दी है।
जानकारी के अनुसार, दामाद यूपी से बाहर रहकर नौकरी करता है। उसकी इच्छा थी कि रतनपुरा में उसका अपना एक निजी प्लाट हो। इसी मनसूबे के तहत उसने अपने ससुर से आग्रह किया कि उसे भी एक जमीन कस्बे के आसपास दिलवा दें।
ससुर ने जुगत लगाकर एक प्लाट तय किया और उसमें लेन देन के बाद दो लाख की दलाली खा ली। कुछ दिनों के बाद बैनामे में स्टैम्प चोरी करने की शिकायत हो गई। जांच पड़ताल के दौरान जब दामाद आया तो दलाली की रकम का पर्दाफाश हुआ। बाद में दामाद ने दो लाख रुपए पाने के लिए ससुर पर दबाव बनाया तो ससुर ने कहा कि एक लाख मैं दूूंगा और एक लाख मेरा बेटा दे देगा। परंतु बेटे ने यह कह कर पल्ला झाड़ लिया कि उसने तो इसी साल अपनी बेटी की शादी तय की है और उसके पास रुपये नहीं हैं। इतनी बड़ी रकम वह कहां से दे पाएगा।
विज्ञापन
इस तरह से ससुर द्वारा दामाद से ही दलाली लिए जाने का प्रकरण पूरे कस्बा में चर्चा का विषय बना हुआ है। इस घटना के बाद भी भुक्तभोगी दामाद ने अपने साले की पुत्री की शादी में 10 हजार रुपये नगद तथा अनाज भेजवाकर मदद की थी। शादी बीत जाने के बाद दामाद जब रकम की वापसी और अनाज लेने के लिए बोरा लेकर साले के घर पहुंचा तो उसके साले ने टका सा जवाब दिया कि उसकी फसल सूख गईं, उसे मवेशियों ने चर डाला। थक हार कर दामाद ने पुलिस को तहरीर दी है। एसओ अखिलेश कुमार का कहना है कि इस मामले में अभी कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।