फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   Son-in-law living in in-law's house burnt to death

Mau News: ससुराल में रह रहे दामाद की आग से झुलसकर मौत

Tue, 20 Jun 2023 12:55 AM IST
Varanasi Bureau वाराणसी ब्यूरो
Updated Tue, 20 Jun 2023 12:55 AM IST
विज्ञापन
Son-in-law living in in-law's house burnt to death
रानीपुर। थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव में सोमवार को दोपहर के समय मड़ई में आग लगने से 46 वर्षीय व्यक्ति की झुलसकर मौत हो गई। सूचना मिलने पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। वह आजमगढ़ का निवासी था, अपने ससुराल में रहता था। जानकारी के अनुसार आजमगढ़ जिले के जहानागंज थाना क्षेत्र के कनैला गांव निवासी मुन्ना पाल (46) पुत्र श्री किशुन की शादी रानीपुर थाना क्षेत्र के मंडुसरा बुजुर्ग गांव निवासी सीमा के साथ आठ वर्ष पूर्व हुई थी। शादी के कुछ दिन बाद से वह ससुराल में रहता था। सोमवार की दोपहर के समय घर पर मुन्ना तथा उसकी सास मौजूद थीं। सास ने देखा कि दामाद बाहर से आया और घर के बाहर बनी मड़ई में चला गया। कुछ देर बाद मड़ई से धुंआ निकलने लगा। उसने शोर मचाने पर आसपास के लोग एकत्रित हो गए। लेकिन तक तक आग से मड़ई घिर गई। हालांकि ग्रामीणों ने आग पर किसी तरह से काबू पाया। अंदर मुन्ना पाल गंभीर रूप से झुलसा मिला। उसे बाहर निकालकर लोग अस्पताल ले जाने की तैयारी कर रहे थे लेकिन उसकी मौत हो गई। सूचना मिलने पर रानीपुर एसओ प्रमोद कुमार सिंह गांव में पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन


तीन दिन पहले ही पत्नी चली गई थी रिश्तेदारी
रानीपुर। ग्रामीणों के अनुसार मुन्ना तथा उसकी पत्नी सीमा में आए दिन विवाद होता था। तीन दिन पहले भी विवाद हुआ था। इसके बाद सीमा अपने किसी रिश्तेदार के यहां चली गई। दोनों से कोई संतान नहीं है। मामले में एसओ प्रमोद सिंह का कहना है कि आग कैसे लगी, कैसे मुन्ना की मौत हुई इन बिंदुओं पर पुलिस जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed