फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Mau News ›   son and mother injued due to bullet shot by criminal in mau after enter in house boath are admitted to hospital

मऊ: बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे को मारी गोली, घायलों का अस्पताल में चल रहा इलाज

Thu, 14 Apr 2022 12:43 PM IST
उत्पल कांत अमर उजाला नेटवर्क,मऊ
अमर उजाला नेटवर्क,मऊ Published by: उत्पल कांत Updated Thu, 14 Apr 2022 12:43 PM IST
सार

मऊ जिले के आदमपुर में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे को गोली मार दी। गोली लगने से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 

विज्ञापन
son and mother injued due to bullet shot by criminal in mau after enter in house boath are admitted to hospital
घायलों के घर के बाहर खड़े लोग - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मऊ जिले के आदमपुर में बुधवार देर रात अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर मां-बेटे को गोली मार दी। गोली की आवाज और घायलों की चीखपुकार सुनकर पहुंचे परिजन और ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। गोली लगने से घायल दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना के पीछे पुलिस प्रथम दृष्टया प्रेम-प्रसंग का मामला बता रही है। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार मधुबन थाना क्षेत्र के आदमपुर गांव निवासी मंशा यादव (44) पत्नी गुड्डू यादव अपने दो पुत्रों के साथ कई वर्षों से अपने मायके में रहती है। बुधवार रात भोजन करने के बाद मंशा और उसके परिजन सो रहे थे। मंशा की मां बादामी देवी के अनुसार रात करीब 12 बजे दो बाइक पर सवार चार लोग आए और उसके नाती अभिषेक के बारे में पूछा।

विज्ञापन

पहले की हाथापाई, फिर मारी गोली

इतनी रात में आने और उसके नाती के बारे में पूछे जाने की वजह पर एक बदमाश ने बादामी देवी का मुंह दबा दिया। शोर सुनकर मां-बेटा अभिषेक कमरे से बाहर निकले तो बदमाशों और उनके बीच हाथापाई होने लगी। इसी बीच एक बदमाश ने तमंचा निकाला और गोली चलाने लगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

गोली की आवाज पर पड़ोस के लोग मौके पर पहुंचे मगर तब तक चारों बदमाश अंधेरे का लाभ उठाते हुए फरार हो चुके थे। वहीं मां और बेटा गोली लगने से घायल थे। सूचना मिलने पर मधुबन पुलिस पहुंची और दोनों घायल मां-बेटे को सीएससी फतेहपुर मंडाव पहुंचाया। 

जहां प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। इस संबंध में एसओ सौरभ राय का कहना है कि मामला प्रथम दृष्टया प्रेम प्रसंग का प्रतीत हो रहा है। दोनों घायलों का उपचार जारी है। घायल अभिषेक यादव की स्थिति गंभीर है। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed